Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड के बंड विकास मेले में पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, कहां – नंदा राजजात यात्रा होगी भव्य और दिव्य

उत्तराखंड के बंड विकास मेले में पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, कहां – नंदा राजजात यात्रा होगी भव्य और दिव्य

Uttarakhand News:- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज बंड विकास मेले के अंतिम दिन यानी कि आज शुक्रवार को यहां मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मेलों के जरिए स्थानीय उत्पादन और मंगल गीतों को बढ़ावा देने का आवाहन भी किया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और बाकी के कार्यक्रमों को स्मृति चिन्ह और भेट दी जाएगी वह स्थानीय स्वयं सहायक समूह के महिलाओं द्वारा तैयार की हुई रहेगी।

सीएम धामी ने पीपलकोठी के सेमलडाला मैदान के विस्तार को लेकर भी घोषणा की। इतना ही नहीं इन्होंने नंदा राजजात यात्रा को दिव्य और भव्य रूप से करने की भी घोषणा की है। सीएम धामी ने यहां इस मेले में भाग लिया और कई प्रकार की घोषणाएं की है।

मेले में नजर आई नई झलक

मुख्यमंत्री का कहना है कि मेला आर्थिक और सामाजिक होने के साथ-साथ सांस्कृतिक, किसानों, कारीगरों, हस्तशिल्पियों को अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पादों को दिखाने और लोगों के बीच में प्रदर्शित करने को एक बेहतर मंच प्रदान करता है। इससे लोगों के बीच में रोजगार बढ़ता है। रोजगार के अवसर बनते हैं। इस बात की झलक इस मेले में ही दिख गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक मेलों और उत्सव को दिया बढ़ावा

सीएम धामी का कहना है कि रजत जयंती के अवसर पर पीएम मोदी द्वारा पारंपरिक मेल और उत्सवों को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक मेले को विकसित करने का आवाहन भी किया गया है। वहीं इसकी पहल के माध्यम से कई क्षेत्रों में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेल राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनको एक अलग पहचान दी जा सकती है। इससे उनको एक नई दिशा मिल रही है।

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान

सीएम धामी का कहना है कि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम को लेकर एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। जिस पर काम चल रहा है। गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ धाम तक और गोविंद घाट से लेकर हेमकुंड साहिब तक रोपवे परियोजना का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। सालों पुराना यह सपना साकार होने जा रहा है।

पीएम आवास योजना के तहत हुआ आवासों का निर्माण

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के चलते चमोली जनपद में इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक लगभग 6251 आवासों का निर्माण किया जा चुका है। वही 51000 आवासों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है और चमोली में 13000 उज्ज्वला योजना के कनेक्शन भी लोगों तक पहुंच चुके हैं।

Read More:- जल्द ही टेक्नोलॉजी की दुनिया Oppo का नया टैबलेट रखेगा कदम, जाने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?