China War : चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की हुंकार- युद्ध के विकल्प से दूर नहीं, क्या ताइवान पर हमला करेगा चीन


दिल्ली। ताइवान को लेकर चाइना के तेवर हमेशा से सख्त रहे हैं। ऐसे में चीनी प्रेसीडेंट ने एक बार फिर से बयान देकर दुनिया के देशों में खलबली मचा दी है। जिनपिंग ने युद्ध के लिए हुंकार भरी और कहा कि चीन युद्ध की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेगा।
युद्ध के लिए हुंकार भरी
एक ओर भारत तो दूसरी ओर ताइवान को लेकर चीन अपनी नीतियों के लिए कुख्यात है। इसके चलते अमेरिका और चीन का कई बार आमना-सामना भी हो चुका है। यूक्रेन वॉर के कारण बीते नौ महीने से पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की घोषणा नई आशंकाएं पैदा कर रहीं हैं।
बीजिंग में होगा सैन्य प्रशिक्षण
स्टेट मीडिया 'सीसीटीवी' के मुताबिक जिनपिंग ने कहा है कि बीजिंग अपने सैन्य प्रशिक्षण और किसी भी युद्ध की तैयारी को व्यापक रूप से मजबूत करेगा।
ताइवान को लेकर चर्चा शुरू
गौरतलब है कि चाइना और ताइवान के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव बढ गया है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता रहा है। यही नहीं, चाइना हर बार धमकी भी देता रहा है। ब्रिटिश मंत्री के ताइवान दौरे पर चीन ने आपत्ति जताई है।
ताइवान से आधिकारिक आदान प्रदान रोकें
चाइना ने कहा कि चीन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले किसी भी देश द्वारा ताइवान क्षेत्र के साथ किसी भी प्रकार के आधिकारिक आदान-प्रदान को चीन दृढ़ता से खारिज करता है।" बीजिंग ने ब्रिटेन से ताइवान के साथ किसी भी तरह के आधिकारिक आदान-प्रदान को रोकने और ताइवान अलगाववादी ताकतों को गलत संकेत भेजने से रोकने का आग्रह किया।
रूस और यूक्रेन युद्ध से बढी आशंका
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध ने दुनिया के देशों को बांट दिया है। रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। पिछले दिनों रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले किए। स्ट्राइक की वजह से इन घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई थी।

India – China Tension : शी जिनपिंग बोले- युद्ध लड़ने और जीतने की तैयारी करो, चीन की हर हरकत पर भारत की नजर

China War : चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की हुंकार- युद्ध के विकल्प से दूर नहीं, क्या ताइवान पर हमला करेगा चीन
-(1).jpg)