Chief Minister Dhami:- विधानसभा सत्र की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश और 11 विधेयक पेश कर दिए हैं। भोजनावकाश के बाद में नियम-58 में सभी विधायकों के प्रस्ताव को लेकर बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के साथ विपक्ष की बहुत जोरदार तीखी बहस हुई। इस बहस के बीच मुख्यमंत्री धामी ने सदन में सत्र की अवधि बढ़ाने को लेकर संकेत भी दिए गए हैं।
विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ सकती है ऐसी संभावना है। बुधवार को राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन सत्र की अवधि बढ़ाने को लेकर संकेत भी दिए हैं। सीएम का कहना है कि रविवार को अवकाश कर सोमवार को भी मुद्दों पर चर्चा कर सकेंगे और विपक्ष के एक-एक बात का जवाब दिया जाएगा। विपक्ष जितनी चर्चा करना चाहता है हम उतनी चर्चा करेंगे।
बार-बार आरोप लगाए जा रहे- मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि विपक्ष बार-बार आरोप लगाई जा रहे हैं, सरकार सदन नहीं चलाना चाहती है। लेकिन सच्चाई यह है कि बीते 4 सालों में भराड़ीसैंण में अब तक सबसे ज्यादा सत्र हुए हैं भविष्य में इसकी संख्या और भी बढ़ जाएगी। शुक्रवार तक सत्र पहले से ही तय किया गया है।
सोमवार को होगी फिर चर्चा
शनिवार को सत्र चलेगा इसके बाद रविवार का अवकाश आने वाला है और फिर बाद में सोमवार के दिन फिर से वापस चर्चा की जाएगी। वहीं विपक्ष जितनी चर्चा करना चाहता है हम उतनी चर्चा करेंगे हम पीछे बिल्कुल नहीं हटेंगे। विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे हमने किसी तरह का कोई गलत काम नहीं किया है। पहाड़ की उम्मीद व स्वाभिमान का प्रतीक गैरसैंण हमने हृदय में बसा रखा है। इसका यही साफ मतलब है कि इसी वजह से सत्र के अलावा सरकार ने कई कार्यक्रम इस जगह पर कराए हैं।
Read More:- मध्यप्रदेश का तापमान पहुंचा 40 डिग्री के आसपास, गर्मी के बढ़ने लगे आसार




