Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में पाली महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, मंत्री से लेकर कई गायक भी हुए शामिल

छत्तीसगढ़ में पाली महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, मंत्री से लेकर कई गायक भी हुए शामिल

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक नगरी पाली में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार के दिन पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शिव आरती, दीपोत्सव, भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया। इस दौरान यहां पर हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दी। इस अवसर पर ऐतिहासिक शिव मंदिर और सरोवर के चारों तरफ दीपों से उठती हुई रोशनी नजर आई शांत माहौल था और पूरे माहौल में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का भव्य नजारा देखने को मिला। यहां एक बहुत ही सुंदर और भव्य नजारा दिखाई दिया।

दो दिवसीय महोत्सव

ग्राम पंचायत केराजझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है जो की 15 और 16 फरवरी को रहने वाला है। यह दो दिवसीय महोत्सव धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिक संगीत का बहुत ही भाव संगम रहने वाला है। इसके शुभारंभ के अवसर पर बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक मीत ब्रदर्स और खुशबू ग्रेवल के साथ सलमान अली ने भी अपने गीतों से समां बांधा है। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

कई कलाकार होंगे शामिल

इस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी कलाकार दीपक साहू और छत्तीसगढ़ी गायक ऋषिराज पांडे और छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी कराई जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान कठपुतली नृत्य भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके साथ ही पाली महोत्सव में युवाओं के उत्सव को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से 15 फरवरी को साइकिल रेस प्रतियोगिता रखी गई है।

मुख्य अतिथि होंगे शामिल

आयोजन के दौरान यहां पर गंगा आरती और धूप आरती के साथ धार्मिक माहौल नजर आएगा। इसके साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री लखन लाल देवांगन भी शामिल होने जा रहे हैं। मंत्री देवांगन समेत अन्य अतिथि ने पाली के ऐतिहासिक मंदिर में पूजा अर्चना की और सभी के सुख समृद्धि की कामना की। इस कार्यक्रम में कई प्रस्तुतियां भी की जाने वाली है।

Read More:- मध्यप्रदेश में मौसम का नया सिस्टम हुआ सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना, दिन में होगा गर्मी का एहसास

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?