Home » छत्तीसगढ़ » CG News: दुर्ग में आयोजित शिव महापुराण की कथा के दौरान विवाद, मची अफरा-तफरी

CG News: दुर्ग में आयोजित शिव महापुराण की कथा के दौरान विवाद, मची अफरा-तफरी

CG News
CG News

CG News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में चल रही कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, भक्ति और श्रद्धा के माहौल के बीच अचानक विवाद खड़ा हो गया। आयोजन स्थल पर लगाए गए टेंट और डोम के भुगतान को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी के बीच टेंट संचालक के डोम उखाड़ने की आशंका से अफरा-तफरी मच गई।

यह पहला मौका नहीं है जब मामला गरमाया हो। शुक्रवार रात भी टेंट हटाने को लेकर तनाव की स्थिति बनी थी, जिसे किसी तरह संभाल लिया गया। लेकिन शनिवार सुबह फिर से पैसों को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते टेंट संचालक मौके पर पहुंच गया।

CG News : भुगतान को लेकर हुआ विवाद

आयोजन समिति से जुड़ी और जिला पंचायत दुर्ग की सदस्य प्रिया साहू ने विवाद की वजह स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि टेंट और डोम लगाने की जिम्मेदारी नरेंद्र साहू नामक टेंट संचालक को दी गई थी। समिति का कहना है कि जिस साइज और डिजाइन में टेंट लगाने की बात हुई थी, वैसा काम नहीं किया गया। पंडाल अपेक्षा से छोटा रह गया, इसके बावजूद संचालक पूरी रकम की मांग कर रहा है। स्थिति तब बिगड़ गई जब टेंट संचालक ने कथा के दौरान ही टेंट और डोम हटाने की बात कह दी।आयोजन समिति ने इसे साफ तौर पर खारिज कर दिया। प्रिया साहू ने कहा कि जब तक कथा पूरी नहीं होती, तब तक टेंट हटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उनका कहना है कि भुगतान काम के अनुसार ही होगा, न कि तय रकम के नाम पर अधूरे काम का पूरा पैसा दिया जाएगा।

पुलिस ने दी समझाइश

सूत्रों के मुताबिक, टेंट और डोम लगाने की डील करीब 1.15 करोड़ रुपये में तय हुई थी। हालांकि, अब तक समिति की ओर से लगभग 25 से 30 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया है। इसी अंतर को लेकर दोनों पक्षों में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। टेंट संचालक का दावा है कि समझौते के अनुसार पूरी राशि मिलनी चाहिए, जबकि समिति काम की गुणवत्ता और साइज का हवाला दे रही है।

वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी। बता दें कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल विवाद शांत हो गया है। साथ ही कथा जारी है। हालांकि, भुगतान और जिम्मेदारी को लेकर अंतिम समाधान अभी भी बाकी है।

Read More : UP को नए साल की शुरुआत के साथ मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी सौगात, सिर्फ 40 मिनट में घंटों का सफर होगा तय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?