Home » बिजनेस » Central Govt का भरोसा; ईंधन को लेकर घबराएं नहीं, पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त सप्लाई

Central Govt का भरोसा; ईंधन को लेकर घबराएं नहीं, पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त सप्लाई

LPG
LPG

Central Govt : केंद्र सरकार ने लोगों से साफ तौर पर अपील की है कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी को लेकर घबराहट में खरीदारी न करें। सरकार का कहना है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हाल के हालात को देखते हुए यह सलाह दी गई है ताकि अनावश्यक भीड़ और अफरा-तफरी से बचा जा सके। सरकार ने यह भी माना है कि Strait of Hormuz में आई रुकावट का असर वैश्विक सप्लाई पर पड़ सकता है।

इसके बावजूद, भारत में ईंधन की उपलब्धता पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Central Govt का भरोसा

Ministry of Petroleum and Natural Gas ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की सप्लाई सुचारु रखने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। रिफाइनरियों में उत्पादन बढ़ाया गया है और गैस की उपलब्धता को संतुलित करने के लिए वितरण प्रणाली को भी मजबूत किया गया है। इससे आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार ने घरेलू इस्तेमाल के लिए एलपीजी सिलेंडर और पाइप से मिलने वाली गैस यानी पीएनजी को प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही गैस सिलेंडर भरवाने के बीच का अंतराल बढ़ाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक गैस की सप्लाई पहुंचाई जा सके और किसी भी तरह की कमी न हो।

जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई

सरकार ने साफ किया है कि जमाखोरी और कालाबाजारी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए देशभर में सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 3,700 से ज्यादा छापेमारी की जा चुकी है, जिससे कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। कार्रवाई के तहत एलपीजी वितरकों को करीब 1,000 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा 27 डीलरशिप को निलंबित भी किया जा चुका है। सरकार का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।

Read More : Earthquake: हिंद महासागर में 4.2 तीव्रता का आया भूकंप, नुकसान या सुनामी की चेतावनी नहीं!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?