CBI जांच- बिहार, दिल्ली समेत अब झारखंड में भी छापेमारी

Generic placeholder image
  लेखक: हेडलाइंस डेस्क

नई दिल्ली: देशभर में बढ़ते घोटालों को देखते हुए भारतीय सरकार सख्त हो चुकी है। जिसके बाद CBI ने देश के कोने-कोने में छापे मारे। CBI और ED ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश ,झारखंड और बिहार जैसे राज्यों में छापेमारी शुरू कर दिया है।

इसके अलावा CBI अन्य राज्यों में भी छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में इन राज्यों के नेता और मंत्री शामिल थे। जिनके यहां ED और CBI ने छापें मरे है।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में मनीष सिसोदिया जो की दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री है उनके यहां CBI ने छापा मारा था। जहां CBI को कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट मिले। मनीष सिसोदिया के आलावा और कई मंत्रियों और नेताओं के यहां भी छापेमारे गए थे।

CBI और ED के छापे के दौरान सियासी लोगो का कहना था कि यह BJP की चाल है हमें फसाने की मगर वो इसमें कामयाब नहीं होंगे।

वहीं आज CBI टीम बिहार के मंत्री और नेताओं के यहां छापेमारी के लिए जा पहुंची। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। CBI की टीम ने राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध रॉय के आवास पर छापेमारी की।

इसके अलावा राजद एमएलसी और बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष सुनील सिंह के आवास पर भी CBI ने छापेमारी की जिसके दौरान उन्होंने कहा, "यह सब जान बूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर कर विधायक उनके पक्ष में आएंगे।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, अवैध खनन और जबरन वसूली के संबंध में चल रही जांच में रांची (झारखंड) और बिहार में कई स्थानों पर एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा नए सिरे से छापेमारी की जा रही है। स्थान प्रेम प्रकाश नाम के व्यक्ति से जुड़े हुए हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि उनके राजनेताओं के साथ मजबूत संबंध हैं। नए सिरे से छापेमारी किये जाने पर प्रेम प्रकाश और पंकज मिश्रा से जुड़े कई स्थानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।

CBI Raid Bihar News Jharkhand News ED Sunil Singh Prem Prakaash Headlines India Hindi News News Political News

Comment As:

Comment (0)