Home » बिजनेस » Budget 2026-27: 1 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट, वित्त मंत्रालय की टीम कर्तव्य भवन में हुई स्थानांतरित

Budget 2026-27: 1 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट, वित्त मंत्रालय की टीम कर्तव्य भवन में हुई स्थानांतरित

Budget
Budget

Budget 2026-27 : केंद्रीय बजट 2026-27 अगले महीने की पहली तारीख को संसद में पेश किया जाएगा। तारीख नजदीक आते ही एक दिलचस्प सवाल चर्चा में है कि जब वित्त मंत्रालय का दफ्तर नए पते पर शिफ्ट हो चुका है, तो क्या बजट भी वहीं तैयार होगा या फिर पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी? इस सवाल का जवाब सरकारी गलियारों में साफ तौर पर मिल चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी अधिकांश टीम सितंबर 2025 में कर्तव्य भवन स्थित नए केंद्रीय सचिवालय कार्यालय में स्थानांतरित हो चुकी है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन में रोजमर्रा का कामकाज हो रहा है, लेकिन बजट जैसे बेहद संवेदनशील दस्तावेजों के मामले में सरकार ने परंपरा से छेड़छाड़ नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक, बजट 2026-27 और उससे जुड़े सभी दस्तावेजों की छपाई इस बार भी नॉर्थ ब्लॉक के सरकारी प्रेस में ही होगी। नए दफ्तर परिसर में अब तक ऐसा कोई प्रिंटिंग प्रेस नहीं है, जो पूरी तरह सार्वजनिक नजरों से दूर और गोपनीयता के मानकों पर खरा उतरता हो।

Budget 2026-27

बजट दस्तावेजों की छपाई का इतिहास भी कई बदलावों से गुजरा है। आजादी के बाद शुरुआती वर्षों में यह काम राष्ट्रपति भवन में होता था। 1950 में दस्तावेज लीक होने की घटना के बाद इसे मिंटो रोड स्थित प्रेस में शिफ्ट किया गया। बाद में 1980 में बजट छपाई को नॉर्थ ब्लॉक के सुरक्षित परिसर में लाया गया, जहां यह परंपरा आज तक कायम है। बजट छपाई को देश के सबसे गोपनीय अभियानों में गिना जाता है। इस दौरान प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले कर्मचारी करीब दो हफ्ते तक पूरी तरह क्वारंटाइन रहते हैं। वे न परिवार से मिल सकते हैं, न फोन पर बात कर सकते हैं। प्रेस के अंदर सिर्फ एक लैंडलाइन होती है, वह भी केवल इनकमिंग कॉल के लिए।

हलवा सेरेमनी से शुरू होती है प्रक्रिया

बजट से पहले होने वाली ‘हलवा सेरेमनी’ इस पूरी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है। इस आयोजन के साथ ही बजट दस्तावेजों की छपाई शुरू होती है। परंपरा के अनुसार, वित्त मंत्री खुद कर्मचारियों को हलवा खिलाकर काम की शुरुआत कराती हैं। इस बार भी अगले सप्ताह हलवा सेरेमनी होने की संभावना जताई जा रही है। चाहे दफ्तर नया हो या पुराना, बजट की गोपनीयता से कोई समझौता नहीं किया जाता। यही वजह है कि बदलते दौर में भी बजट की तैयारी आज भी उसी सुरक्षित रास्ते से गुजरती है, जिस पर सरकार दशकों से भरोसा करती आई है।

Read More : Iran ने बंद किया अपना एयरस्पेस, भारतीय एयरलाइंस ने यात्रियों को की एडवाइजरी जारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?