Home » बिजनेस » Brooklyn Beckham ने परिवार संग अनबन पर की खुलकर बात, निकोला की शादी की ड्रेस बनी झगड़े की वजह

Brooklyn Beckham ने परिवार संग अनबन पर की खुलकर बात, निकोला की शादी की ड्रेस बनी झगड़े की वजह

Brooklyn Beckham
Brooklyn Beckham

Brooklyn Beckham : मॉडल और फोटोग्राफर ब्रूकलिन बेकहम और उनके परिवार के बीच चल रही अनबन की चर्चाएं लंबे समय से सुर्खियों में थीं। अब इन अटकलों को खुद ब्रूकलिन ने सार्वजनिक तौर पर सच मान लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट्स के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी पत्नी निकोला पेल्ट्ज और उनके माता-पिता के रिश्तों में गहरा तनाव है, जिसे अब छिपाना उनके लिए मुमकिन नहीं रहा।

19 जनवरी को ब्रूकलिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक के बाद एक कई पोस्ट साझा कीं। 16 मिलियन फॉलोअर्स वाले ब्रूकलिन ने लिखा कि उनकी मां ने एक अहम मौके पर निकोला की ड्रेस आखिरी समय में कैंसिल कर दी।

Brooklyn Beckham ने परिवार संग अनबन

यह जानते हुए भी कि निकोला उस ड्रेस को पहनने को लेकर बेहद उत्साहित थीं, उन्हें दूसरी ड्रेस ढूंढने के लिए मजबूर किया गया। ब्रूकलिन के मुताबिक, यह सिर्फ एक घटना नहीं बल्कि लंबे समय से चले आ रहे व्यवहार का हिस्सा है। ब्रूकलिन ने अपने पोस्ट्स में यह भी कहा कि वह कई वर्षों से इस पूरे मामले को निजी रखने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उनके माता-पिता और उनकी टीम बार-बार मीडिया के जरिए उनकी पत्नी के खिलाफ बातें फैला रही है। उन्होंने लिखा कि जब हर तरफ झूठी खबरें छपने लगें, तो चुप रहना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से उन्हें सच सामने लाने का फैसला करना पड़ा।

पत्नी के सम्मान पर कोई समझौता नहीं

अपने बयान में ब्रूकलिन ने साफ शब्दों में कहा कि उनके परिवार ने कई बार उनकी पत्नी निकोला का अपमान किया है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब वह अपने माता-पिता से सुलह करने के मूड में नहीं हैं। ब्रूकलिन के अनुसार, यह किसी के दबाव का नतीजा नहीं है, बल्कि उनकी जिंदगी का वह मोड़ है जहां वह पहली बार खुद के लिए खड़े हुए हैं। निकोला पेल्ट्ज एक मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री हैं और अरबपति उद्योगपति नेल्सन पेल्ट्ज की बेटी हैं। उन्होंने हॉलीवुड में छोटे किरदारों से करियर की शुरुआत की थी, लेकिन टीवी सीरीज ‘बेट्स मोटेल’ से उन्हें अलग पहचान मिली। इसके अलावा वह फिल्म ‘ट्रांसफॉर्मर्स: एज ऑफ एक्सटिंक्शन’ में भी नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के साथ-साथ फैशन और सोशल मीडिया की दुनिया में भी उनकी मजबूत मौजूदगी है।

शादी के बाद बढ़ी चर्चा

साल 2022 में निकोला और ब्रूकलिन की शादी हुई थी। यह शादी जितनी भव्य रही, उतनी ही इसके बाद दोनों परिवारों के बीच रिश्तों में खटास की खबरें भी सामने आने लगीं। अब ब्रूकलिन के हालिया खुलासों ने साफ कर दिया है कि यह मामला सिर्फ अफवाह नहीं, बल्कि एक गहरी पारिवारिक दरार की कहानी है, जिसमें वह बिना हिचक अपनी पत्नी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

Read More : ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को दिया अल्टीमेटम, 21 जनवरी तक लेना होगा फैसला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?