इस समय राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में लॉकडाउन खत्म होने की आदेश जारी हो गया है। इसकी जानकारी खुद CM नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गयी है। इसलिए अब बिहार में लॉकडाउन खत्म किया जा रहा है और अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सिर्फ नाइट कर्फ्यू लागू रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के अनुसार, बिहार में लॉकडाउन खत्म होने के बाद अनलॉक की प्रक्रिया में अब सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक दुकानें खुलेंगी। जबकि शाम 7:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके अलावा निजी कार्यालयों को भी खोलने का आदेश जारी कर दिया है। अब प्राइवेट ऑफिस भी शाम 4:00 बजे तक खुल पाएंगे। बता दें कि इसके पहले सरकार ने सरकारी कार्यालयों को खोलने का आदेश जारी किया था।
दफ्तरों के बंद होने के एक घंटे बाद यानी 5 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। वहीं निजी वाहनों के चलने की भी इजाजत दी गई है। सरकार ने अगले एक हफ्ते के लिए इस व्यवस्था को लागू किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अभी भी लोगों को भीड़ से बचने की जरूरत है। बिहार में शिक्षण संस्थानों पर पाबंदी अभी लागू रहेगी। ऑनलाइन तरीके से ही शिक्षण कार्य चलेंगे।