Home » बिजनेस » BPSSC SI Exam Date 2025: बिहार पुलिस एसआई भर्ती एग्जाम शेड्यूल जारी, फटाफट यहां करें चेक

BPSSC SI Exam Date 2025: बिहार पुलिस एसआई भर्ती एग्जाम शेड्यूल जारी, फटाफट यहां करें चेक

BPSSC SI Exam Date 2025
BPSSC SI Exam Date 2025

BPSSC SI Exam Date 2025 : बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती 2025 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इंतजार खत्म हो गया है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक एलान कर दिया है। आयोग के अनुसार, यह लिखित परीक्षा राज्यभर में तय केंद्रों पर 18 और 21 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथियों की घोषणा के साथ ही उम्मीदवारों की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

बीपीएसएससी एसआई भर्ती परीक्षा दोनों निर्धारित दिनों में दो-दो पालियों में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी।

BPSSC SI Exam Date 2025

आयोग ने साफ किया है कि पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक और दूसरी पाली वालों को दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 30 दिसंबर 2025 को BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध होंगे, किसी भी अभ्यर्थी को डाक या अन्य तरीके से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

पहचान पत्र अनिवार्य

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से ले जाना होगा। पहचान पत्र के तौर पर वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट मान्य होंगे। यदि प्रवेश पत्र पर फोटो साफ नहीं है या उपलब्ध नहीं है, तो उम्मीदवार अपने साथ आवेदन फॉर्म के अनुरूप दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं।

दिनांक पाली परीक्षा अवधि (दो घंटे) अभ्यर्थियों का परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्टिंग टाइम
18.01.2026 (रविवार) प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न तक 08:30 बजे पूर्वाह्न
द्वितीय पाली 14:30 बजे अपराह्न से 16:30 बजे अपराह्न तक 13:00 बजे अपराह्न
21.01.2026 (बुधवार) प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न तक 08:30 बजे पूर्वाह्न
द्वितीय पाली 14:30 बजे अपराह्न से 16:30 बजे अपराह्न तक 13:00 बजे अपराह्न

रखा गया ये विकल्प

जो अभ्यर्थी किसी तकनीकी कारण से वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, उनके लिए भी विकल्प रखा गया है। ऐसे उम्मीदवार 9 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोग के कार्यालय, 5 हार्डिंग रोड, पटना में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर डुप्लिकेट ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन रसीद की फोटोकॉपी और एक वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा।

Read More : UP News: राहवीर योजना के तहत मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार, गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा लाभ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?