Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में आने वाले वैशाली नगर में खमरिया निवासी 55 साल के बुजुर्ग चेतराम यादव का शव मिला। कुसमुंडा खदान से लगे बरपाली क्षेत्र में यह शव बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पिछले 10 से 12 दिनों से लापता था। परिवार जन्म से अपने स्तर पर उनकी खोजबीन कर रहे थे।
हालांकि पुलिस को भी इस बात की खबर दी गई थी कि चैतराम यादव गुमशुदा है। इसके बाद बीते शनिवार को इनका शव कुसमुंडा खदान के लगे खोडरी बरपाली से खदान जाने वाले ऊपर के रास्ते में बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर उनके परिजनों को सूचित किया।
शव को अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया
बुजुर्ग के शव को विकास नगर में स्थित अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक बताया जा रहा है कि हो सकता है ठंड से अकड़न की वजह से मौत हुई है। शव को देखने के बाद आशंका है कि बुजुर्ग की मौत हाल ही में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मौत का कारण सामने आ सकता है।
बुजुर्ग रोजाना टहलने जाया करते थे
बुजुर्ग के परिवारजनों का कहना है कि वह रोजाना टहलने जाया करते थे, लेकिन एक दिन टहलने निकले और वापस नहीं लौटे तो ऐसे में घर के लोगों को चिंता होने लगी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को भी लापता होने की सूचना दी। आसपास के सभी लोगों से और सभी रिश्तेदारों से भी पता करवाया लेकिन कुछ पता नहीं चला। लेकिन फोन के माध्यम से जानकारी मिली कि उनका शव मिला है। शव हो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है।
Read More:- शुभ शुक्रवार को करें कनकधारा स्त्रोत का पाठ, दरिद्रता और समस्याओं का होगा समाधान





