Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड में भाजपा बीवी-जी करेगी राम जी जनजागरण अभियान का आगाज, महामंत्री परिहार करेंगे नेतृत्व

उत्तराखंड में भाजपा बीवी-जी करेगी राम जी जनजागरण अभियान का आगाज, महामंत्री परिहार करेंगे नेतृत्व

Uttarakhand News:- उत्तराखंड में कार्यशाला से भाजपा वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान का आयोजन करने जा रही है जिसका आगाज होगा। जन जागरण प्रदेश के महामंत्री परिहार के नेतृत्व में होगा और समन्वय टोलियों का गठन भी किया जाएगा। आज शनिवार से प्रदेश में जनजागरण अभियान की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में इस योजना की विस्तृत जानकारी भी साझा की जाएगी।

बैठक में शामिल होंगे कई दिग्गज नेता

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि आज यानी कि शनिवार को होने वाली एक दिवसीय कार्यशाला में यहां पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट, महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और अन्य पदाधिकारी भी इस बैठक में शामिल होने वाले हैं। इस बैठक के दौरान कई बातों पर चर्चा की जाएगी।

कई कार्यक्रम किए गए आयोजित

प्रदेश में आयोजित किए गए इस जनजागरण अभियान के समन्वय की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश स्तर पर कुंदन परिहार के नेतृत्व में किसान मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, दायित्वधारी भुवन विक्रम डबराल, देशराज कर्णवाल और प्रदेश संयोजक उमेश त्रिपाठी को सौंप गई है। इस आयोजित अभियान के चलते प्रदेश भर में सम्मेलनों, घर-घर संपर्क, किसान पदयात्रा, ट्रैक्टर एवं बैलगाड़ी रैली इन सब कार्यक्रमों को आयोजित किया गया है। इन कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Read More:- बर्फीली हवाओं से बढ़ा मध्यप्रदेश में ठंड का असर, कई जिलों में दिन में भी पड़ रही रात जैसी ठंड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?