इस समय राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के निशाने पर कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह आ गए हैं। मामला है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का क्लब हाउस चैट वायरल होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि ‘कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाक तक पहुंचाया है. कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाक की मदद करेगी।’ इसके अलावा गिरिराज सिंह ने दिग्विजय सिंह के चैट की स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी अपने ट्विटर पर शेयर की है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने चैट के दौरान कथित तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में वापस लौटती है तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने पर विचार करेंगे। कहा तो यह भी जा रहा है इस मौके पर एक पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद था।