Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के पेंड्रा गौरेला मुख्य मार्ग पर पर आज एक दिन दहाड़े चोरी हो गई। इस घटना में एक युवक की दिनदहाड़े बाइक चोरी कर दी गई। यह घटना पेंड्रा गौरेला मुख्य मार्ग पर स्थित अंबे टाइल्स के सामने की है जहां पर एक युवक ने अपनी बाइक किनारे पर खड़ी करी थी और कुछ सामान खरीदने दुकान तक गया था। इसी दौरान जब वह सामान लेकर वापस लौटा तो बाइक वहां पर नहीं थी। जब बाइक वहां से गायब थी तो युवक घबरा गया।
सीसीटीवी कैमरे में की जांच
बाइक गायब होने के बाद युवक ने दुकानदार के दुकान में बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जिसमें साफ नजर आया कि एक अज्ञात युवक कर के पीछे खड़े होकर बाइक को चालू कर रहा था स्टार्ट करने के बाद मौके से बाइक को चोरी करके चला गया और यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर हो गई है।
पीड़ित में थाने में की शिकायत
इस घटना के बाद पीढ़ी की युवक ने पेंड्रा थाना जाकर इस घटना की शिकायत की। शिकायत के बाद पेंड्रा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया और फिर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में लग गई है।
इस चोरी से उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
दिनदहाड़े मुख्य मार्ग से हुई इस चोरी के बाद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में बढ़ती चोरियां जिसकी वजह से लोग चिंता में है। थाना प्रभारी पेंड्रा रणछोड़ दास सिंगर का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में ले लिया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Read More:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुलदार ने फैलाई दहशत, 5 साल के बच्चे को ले गया मां के हाथ से छीनकर




