Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में साल के पहले दिन ही रात के समय दर्दनाक तीन हादसे हो गए। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई। जिसके चलते दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वही 24 घंटे के अंदर ही एक ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचल डाला। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 24 घंटे के अंदर नए साल के इस मौके पर जहां लोग खुशियां मना रहे थे वहीं इस गांव में तीन मौतें हो गई। यह हादसा बहुत ही भयानक था।
24 घंटे में गई तीन जान
नए साल के इस मौके पर कुंडागांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम बाफना के पास तेज रफ्तार बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई, इसमें दो युवकों की मौत हुई जिनकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी तरफ एक अलग हादसे में ट्रक से कुचलकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मामला पुलिस थाने तक पहुंच चुका है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
हादसे में मरे हुए तीनों लोगों की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में मारे दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिसकी वजह से सर पर गंभीर चोटे लगने की वजह से उनकी मौत हो गई।
बुजुर्ग महिला की हुई मौके पर मौत
कोंडागांव में बाइक सवार इन युवकों की मौत के बाद 24 घंटे के अंदर ही नगर के संत सेवालाल चौक पर सीमेंट से भरा हुआ ट्रक जिसने महिला को कुचल दिया जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला वृद्ध आश्रम से थी ऐसा कहा जा रहा है। यह तीनों ही घटनाएं बेहद दुखद थी।
Read More:- IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी की एंट्री पर शाहरुख खान की बड़ी मुश्किलें, जाने क्या है पूरा मामला





