इस समय राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। जदयू में नंबर 2 बनने के लिए खेल शुरू है। चर्चा है कि रालोसपा का विलय कर जदयू में शामिल होनेवाले उपेंद्र कुशवाहा को जल्द ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। साथ ही यह सही साबित कर बिहार में लव-कुश समीकरण को भी आधार देने की तैयारी है। जदयू में आने के बाद जिस तरह से उपेंद्र कुशवाहा ने CM नीतीश कुमार का हनुमान बनने के लिए मोर्चा संभाला है, उससे नीतीश कुमार काफी खुश हैं। पार्टी में आने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी पर भी हमला करने से पीछे नहीं रहे, यह देख उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार के काफी करीबी हो गए हैं। चर्चा है कि मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में जदयू को 2 मंत्री पद मिलने की बात के बाद यह माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा फिलहाल जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन बने हुए हैं।
बता दें कि नीतीश कुमार ने 27 दिसम्बर 2020 को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि एक व्यक्ति एक पद के साथ न्याय करता है, इसलिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ रहा हूं। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आरसीपी सिंह को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। कहा जा रहा है कि जब आरसीपी सिंह मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री पद संभालते हैं तो वह राष्ट्रीय पद छोड़ देंगे और उनकी जगह पर उपेंद्र कुशवाहा को बैठाया जा सकता है।