इस समय राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। चिराग गुट से पाला बदलने वाले चचेरे भाई व समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस पासवान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक लड़की ने प्रिंस पासवान के खिलाफ रेप करने की शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की का आरोप है कि पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर सांसद ने उनके साथ जबर्दस्ती की। लड़की ने 3 पन्नों की शिकायत पुलिस को दी है। इसमें लिखा है कि सांसद प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान सांसद ने उसके साथ रेप किया है। इधर, इस सबंध में पुलिस का कहना है कि लड़की की शिकायत मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर तफ्तीश में शिकायत सही पाई गई तो सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कौन हैं सांसद प्रिंस पासवान
प्रिंस राज चिराग पासवान के चाचा चचेरे भाई हैं। वह समस्तीपुर से लोजपा सांसद हैं। रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान के पुत्र हैं। रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर उनके बेटे प्रिंस राज सांसद बने हैं। हरेशा चिराग पासवान के साथ दिखने वाले प्रिंस फिलहाल उनसे बगावत कर चाचा पशुपति कुमार पारस के गुट में शामिल हो गए हैं।