इस समय राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। एलजेपी दो फाड़ में हो गई है। इसमें पारस गुट की कमान पशुपति कुमार पारस के हाथों में ही होगी। पटना में सूरजभान सिंह के कंकड़बाग स्थित आवास पर चल रही राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पारस को निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में पहुंचे 71 सदस्यों ने पारस को समर्थन दिया। इसकी औपचारिक घोषणा शाम 5 बजे पीसी कर होगी। पार्टी के अलग-अलग पदों के लिए हो रहे चुनाव का संचालन एलजेपी नेता सूरजभान सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देंगे।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दोपहर 12:30 में शुरू हुई। बैठक के दौरान 10 प्रस्तावकों ने पारस का नाम एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। इससे पहले ही सूरजभान सिंह के भाई और सांसद चंदन सिंह ने कहा था कि सांसद पशुपति कुमार पारस को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। पारस के हाथ में पार्टी का नेतृत्व सौपेंगे।