Home » स्पोर्ट्स » Bhuvneshwar Kumar आज मना रहे हैं जन्मदिन; जिसने सचिन को शून्य पर रोका, वही करोड़ों की संपत्ति का मालिक

Bhuvneshwar Kumar आज मना रहे हैं जन्मदिन; जिसने सचिन को शून्य पर रोका, वही करोड़ों की संपत्ति का मालिक

Bhuvneshwar Kumar Birthday : भुवनेश्वर कुमार का नाम आते ही दिमाग में स्विंग होती गेंद और बल्लेबाजों की उड़ती गिल्लियां घूम जाती हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ से निकलकर भारतीय क्रिकेट तक पहुंचने वाला यह सफर आसान नहीं था। घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी के दौरान जब उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पहली बार शून्य पर आउट किया, तभी क्रिकेट जगत को अंदाजा हो गया था कि यह गेंदबाज लंबी रेस का घोड़ा है।

दलीप ट्रॉफी 2012-13 का सेमीफाइनल भुवनेश्वर के करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 128 रन ठोक दिए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह प्रदर्शन बताता है कि भुवी सिर्फ गेंद से ही नहीं, जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी मैच पलट सकते हैं।

Bhuvneshwar Kumar आज मना रहे हैं जन्मदिन

साल 2012 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते ही भुवनेश्वर ने दुनिया को अपना हुनर दिखा दिया। पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर उन्होंने साफ कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी एंट्री हो चुकी है। इसके बाद लगातार स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ ने उन्हें ‘स्विंग का सुल्तान’ बना दिया। आज भुवनेश्वर कुमार करीब 75 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक माने जाते हैं। उनकी मासिक कमाई 75 लाख रुपये से ज्यादा बताई जाती है। आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, बीसीसीआई से मिलने वाली फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट उनकी आमदनी के बड़े स्रोत हैं। मैदान पर अनुशासित गेंदबाजी की तरह ही वित्तीय मामलों में भी उन्होंने समझदारी दिखाई है।

घर, फार्महाउस और संपत्ति

भुवी मेरठ के गंगानगर इलाके में अपने परिवार के साथ एक शानदार बंगले में रहते हैं। इसके अलावा नोएडा में उनका एक फार्महाउस भी है। रियल एस्टेट में किए गए निवेश उनकी संपत्ति को लगातार बढ़ा रहे हैं, हालांकि वे अपने निजी निवेश को लेकर ज्यादा चर्चा में नहीं रहते। कारों के शौकीन भुवनेश्वर का कलेक्शन भले ही छोटा हो, लेकिन दमदार है। उनके गैराज में BMW 530d M-Sport, Audi Q3 और Mercedes जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं, जो उनकी सादगी और क्लास दोनों को दर्शाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nupur Nagar (@nupurnagar)

पर्सनल लाइफ

भुवनेश्वर कुमार ने 23 नवंबर 2017 को नूपुर नागर से शादी की थी। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और एक ही कॉलोनी में रहते थे। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर परिवार की रजामंदी से शादी हो गई। नूपुर पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और दोनों की एक बेटी अक्साह है। स्विंग के इस जादूगर ने मैदान पर भी और मैदान के बाहर भी अपनी पहचान मजबूत बनाई है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और परिवार, दोस्त सभी लगातार उन्हें बधाईंयां दे रहे हैं। आज का दिन उनके लिए बहुत ही शुङ भी है।

IPL Records

साल विकेट
2025 17 विकेट
2024 11 विकेट
2023 16 विकेट
2022 12 विकेट
2021 6 विकेट
2020 3 विकेट
2019 13 विकेट
2018 9 विकेट
2017 26 विकेट
2016 23 विकेट
2015 18 विकेट
2014 20 विकेट
2013 13 विकेट
2012 8 विकेट
2011 3 विकेट

क्रिकेट करियर

फॉर्मेट मैच विकेट
टेस्ट 21 63
वनडे (ODI) 121 141
टी20 अंतरराष्ट्रीय 87 90

Read More : T20 World Cup: पाकिस्तान ने भारत से मैच खेलने से किया इनकार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?