Best Places In Canada : कनाडा अपनी बर्फ से ढकी पहाड़ियों, झीलों, झरनों, समुद्र तटों और खूबसूरत शहरों के कारण दुनिया के लोकप्रिय पर्यटन देशों में शामिल है। यहां प्रकृति और आधुनिक शहरों का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो हर तरह के यात्री को आकर्षित करता है। अगर आप कनाडा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों को अपनी यात्रा सूची में जरूर शामिल कर सकते हैं। कनाडा घूमने जाएं और नियाग्रा फॉल्स न देखें तो यात्रा अधूरी सी लग सकती है।
कनाडा और अमेरिका की सीमा पर स्थित यह विशाल जलप्रपात अपनी तेज धार और शानदार प्राकृतिक दृश्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ऊंचाई से गिरते पानी की आवाज और आसपास का नजारा पर्यटकों को लंबे समय तक याद रहता है। यहां दिन के साथ शाम का दृश्य भी खास आकर्षण रखता है।
Best Places In Canada
अल्बर्टा में स्थित बैंफ नेशनल पार्क कनाडा के सबसे चर्चित प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में से एक है। कनाडाई रॉकी पर्वतमाला के बीच बसे इस पार्क में ऊंचे पहाड़, घने जंगल और साफ पानी वाली झीलें दिखाई देती हैं। लेक लुईस और मोरेन लेक यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। गर्मियों में ट्रेकिंग और प्रकृति की सैर का आनंद लिया जा सकता है, जबकि सर्दियों में आसपास के क्षेत्र बर्फीले रोमांच के लिए मशहूर हैं।
जैस्पर
रॉकी माउंटेंस के बीच स्थित जैस्पर नेशनल पार्क उन लोगों के लिए शानदार जगह है, जिन्हें भीड़ से दूर प्रकृति के करीब समय बिताना पसंद है। यहां विशाल जंगलों के साथ झीलें, नदियां और पहाड़ी रास्ते देखने को मिलते हैं। पार्क में विभिन्न प्रकार के वन्यजीव भी पाए जाते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यहां की शांत वादियां और पहाड़ी दृश्य किसी सपने से कम नहीं लगते।
वैंकूवर
ब्रिटिश कोलंबिया का वैंकूवर कनाडा के उन शहरों में है, जहां एक तरफ समुद्र दिखाई देता है तो दूसरी ओर ऊंचे पहाड़। यही इसकी सबसे खास खूबी है। शहर का स्टेनली पार्क हरियाली और समुद्र किनारे बने रास्तों के लिए जाना जाता है। यहां घूमने वाले पर्यटक शहर की आधुनिक सुविधाओं के साथ प्राकृतिक नजारों का भी आनंद ले सकते हैं।
क्यूबेक सिटी
क्यूबेक सिटी कनाडा के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शहरों में गिना जाता है। इसका पुराना हिस्सा अपनी पत्थर वाली गलियों, पुरानी इमारतों और यूरोपीय शैली की वास्तुकला के कारण अलग पहचान रखता है। यहां का शैतो फ्रोंटेनाक बेहद प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक इलाकों में घूमने के अलावा पर्यटक स्थानीय खानपान और फ्रांसीसी संस्कृति की झलक भी देख सकते हैं।
प्रिंस एडवर्ड द्वीप
समुद्र, लाल रंग की मिट्टी और हरे-भरे ग्रामीण इलाकों के लिए मशहूर प्रिंस एडवर्ड द्वीप भी कनाडा की खास पर्यटन जगहों में शामिल है। यहां शांत समुद्र तट और छोटे तटीय कस्बे छुट्टियां बिताने के लिए आकर्षक विकल्प देते हैं। साहित्य प्रेमियों के लिए भी इस जगह की खास अहमियत है, क्योंकि यह ‘ऐनी ऑफ ग्रीन गेबल्स’ से जुड़ी हुई है।
हर तरह के यात्रियों के लिए है कुछ खास
कनाडा की खूबसूरती सिर्फ किसी एक शहर या पर्यटन स्थल तक सीमित नहीं है। यहां बर्फीले पहाड़ों से लेकर झरने, समुद्र तट, जंगल और ऐतिहासिक शहर तक देखने को मिलते हैं। इसलिए अगर आप प्राकृतिक नजारों के साथ संस्कृति और रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं, तो कनाडा आपकी अगली अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ऐसे में यदि आप भी इस वैकेशन को यादगार और एडवेंचर से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो आज ही इस आर्टिकल को बुकमार्क कर लें और यहां घूमने की प्लानिंग करें। यहां जाकर आपको वाकई बहुत अच्छा लगेगा। हालांकि, बजट के लिए आप यहां की आधिकारिक बेवसाइट वीसिट कर सकते हैं, जहां आपको अन्य सभी प्रकार की जानकारी मिल जाएगी।
Read More : Spain में घूमने की खूबसूरत जगहें, Sagrada Familia से Ibiza तक दिखेगा अलग अंदाज











