Home » उत्तराखंड » सत्र की शुरुआत से पूर्व सीएम धामी ने किया स्थानीय लोगों से संवाद, सुबह की सैर के साथ लिया योजनाओं का फीडबैक

सत्र की शुरुआत से पूर्व सीएम धामी ने किया स्थानीय लोगों से संवाद, सुबह की सैर के साथ लिया योजनाओं का फीडबैक

Uttarakhand News:- सत्र की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में जानकारी के मुताबिक, भराडीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आयोजन किया जा रहा है। सीएम धामी सत्र की शुरुआत से पहले सुबह की सैर पर निकले और लोगों से सरकारी योजनाओं से जुड़े फीडबैक भी लिए है। भराडीसैंण में सीएम धामी बजट सत्र से पहले सुबह के समय सैर पर निकले थे। इस दौरान इन्होंने चाय की चुस्कियो के साथ बातचीत का आनंद लिया।

चाय की चुस्कियो के साथ बातचीत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सुबह की सैर के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान चंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियां और वहां उपस्थित सभी स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी ने इस दौरान चाय की चुस्कियां के साथ लोगों के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया और इन योजनाओं के बारे में बातचीत की।

कहां सरकार आगे कई प्रयास करेगी

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार के तरफ से प्रयास किया जा रहे हैं कि इकोलॉजी और इकोनॉमी को और बेहतर समन्वय के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में नियोजित विकास कर सके। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधा भी प्राप्त हो सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण 2025 26 के आंकड़े हमारे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम को परिलक्षित कर रहे हैं।

Read More:- शीतला अष्टमी पर भोग लगाते समय करें यह कार्य, रोगों से मिलेगी मुक्ति और घर में आएगी सुख-शांति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?