Home » बिजनेस » BCCL की दमदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना!

BCCL की दमदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना!

BCCL
BCCL

BCCL Listing Price : आज शेयर बाजार में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने जबरदस्त शुरुआत की। लंबे इंतजार के बाद हुई लिस्टिंग ने पहले ही दिन निवेशकों को बड़ा फायदा दिया। कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले लगभग दोगुने भाव पर बाजार में आया, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे। लिस्टिंग के साथ ही यह साफ हो गया कि बाजार में इस पीएसयू कंपनी को लेकर भरोसा मजबूत है।

बीएसई पर भारत कोकिंग कोल का शेयर 23 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 96.5 फीसदी की छलांग लगाते हुए 45.21 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं, एनएसई पर भी तस्वीर कुछ अलग नहीं रही और शेयर 45 रुपये पर खुला, जो लगभग 95.6 फीसदी की तेजी को दर्शाता है। इस तरह दोनों एक्सचेंजों पर कंपनी ने मजबूत डेब्यू किया।

BCCL की दमदार एंट्री

भारत कोकिंग कोल, देश की दिग्गज सरकारी कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडियरी है। यह कंपनी कोकिंग कोल के उत्पादन में अग्रणी मानी जाती है। इसके आईपीओ का प्राइस बैंड 21 से 23 रुपये के बीच रखा गया था। 9 जनवरी से 13 जनवरी तक खुले इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने कुल 1,071.11 करोड़ रुपये जुटाए। लिस्टिंग से पहले बाजार में अनुमान था कि BCCL का शेयर अच्छा प्रीमियम दिखाएगा। ग्रे मार्केट में यह करीब 60 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था और अनुमानित लिस्टिंग प्राइस लगभग 36 से 37 रुपये मानी जा रही थी, लेकिन असल बाजार में कंपनी ने इन अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए कहीं ज्यादा मजबूत शुरुआत कर दी।

IPO को मिला रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन

भारत कोकिंग कोल के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला। कुल मिलाकर यह इश्यू 143.85 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशकों ने इसे 49 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों और योग्य संस्थागत खरीदारों की तरफ से भी भारी मांग देखने को मिली। यही वजह रही कि लिस्टिंग के दिन शेयर में इतनी जोरदार तेजी आई। आईपीओ में एक लॉट में 600 शेयर रखे गए थे, यानी निवेशकों को न्यूनतम 600 शेयरों के लिए आवेदन करना पड़ा। कंपनी को इस इश्यू में 90 लाख से ज्यादा आवेदन मिले, जो इसके प्रति निवेशकों के उत्साह को साफ दिखाता है।

Read More : Vande Bharat स्लीपर में सफर से पहले जान लें नियम, टिकट कैंसलेशन पर रेलवे ने कसा शिकंजा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?