Home » स्पोर्ट्स » BCCI कॉन्ट्रैक्ट: क्या बदल जाएगा कोहली-रोहित का ग्रेड, AGM में होगा फैसला

BCCI कॉन्ट्रैक्ट: क्या बदल जाएगा कोहली-रोहित का ग्रेड, AGM में होगा फैसला

BCCI
BCCI

BCCI Centract Contract : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हर साल खिलाड़ियों को 4 ग्रेड में बांटकर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी करता है। बता दें कि इसी से तय होता है कि कौन-सा क्रिकेटर किस ग्रेड के हिसाब से सालभर कितनी तय रकम पाएगा। यह पैसा मैच फीस से अलग होता है और खिलाड़ी चाहे मैदान पर उतरे या न उतरे, रिटेनरशिप तय मिलती है। ऐसे में इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर है। दरअसल, दोनों पिछले सालों तक A+ कैटगरी में रहे हैं, लेकिन अब जब वे टेस्ट और T20 इंटरनेशनल से हट चुके हैं, तो जानकारों का मानना है कि इस बार उनका ग्रेड बदल सकता है।

दरअसल, BCCI अपनी सालाना जनरल मीटिंग (AGM) 22 दिसंबर को करने जा रहा है। वहीं साल 2024-25 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान होगा। BCCI का नियम है कि A+ में वही खिलाड़ी रहता है जो तीनों फॉर्मेट में लगातार खेल रहा हो और टीम के लिए सबसे अहम माना जाए।

BCCI: देखें लिस्ट

हालांकि, दोनों दिग्गज खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे खेल रहे हैं। ऐसे में हर तरफ केवल एक ही चर्चा हो रही है कि आखिर इन्हें कौन से ग्रेड में रखा जाएगा। बता दें कि BCCI खिलाड़ियों को चार स्तरों में रखता है, जिसमें A+, A, B और C शामिल है।

ग्रेड वार्षिक रिटेनर (₹)
A+ 7 करोड़ रुपये
A 5 करोड़ रुपये
B 3 करोड़ रुपये
C 1 करोड़ रुपये

BCCI: ऐसे तय होता है खिलाड़ी का ग्रेड

  • जो खिलाड़ी टेस्ट, ODI और T20 तीनों में खेलते हैं, उन्हें टॉप पर रखा जाता है। ऐसे में शुभमन गिल का उदाहरण लिया जा सकता है, जो कि इस वक्त A ग्रेड में हैं। अगर उन्हें टी20 में पूरी जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे A+ में जा सकते हैं।
  • फॉर्म गिरने या चोटों की वजह से खिलाड़ी नीचे भी आ सकता है। पिछले चक्र में कुछ खिलाड़ियों को इसी वजह से नीचे भेजा गया था।
  • C ग्रेड के लिए भी खिलाड़ियों को एक साल में 3 टेस्ट या 8 वनडे या 10 टी20 इंटरनेशनल खेलने ही होंगे।
  • BCCI साफ कह चुका है कि जो खिलाड़ी रणजी या दूसरे घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेलता, उसे कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिलेगी। ऐसे में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को इसी वजह से पिछली बार बाहर किया गया था। हालांकि, इस साल का सारा नजारा आने वाले 22 दिसंबर को साफ हो जाएगा।

पिछले साल की लिस्ट

ग्रेड वार्षिक रिटेनर (₹) खिलाड़ी
A+ 7 करोड़ रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
A 5 करोड़ शमी, सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत
B 3 करोड़ सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर
C 1 करोड़ रिंकू सिंह, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई और कई युवा खिलाड़ी

Read More : Rahul Gandhi ने पीएम मोदी और अमित शाह के साथ की 88 मिनट तक बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?