Home » स्पोर्ट्स » BCCI का बड़ा फैसला, दो मैच खेलना किया अनिवार्य!

BCCI का बड़ा फैसला, दो मैच खेलना किया अनिवार्य!

BCCI
BCCI

BCCI : भारतीय क्रिकेट में अब बड़ा बदलाव साफ नजर आने लगा है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि घरेलू क्रिकेट से दूरी अब नहीं चलेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ-साथ टीम इंडिया के मौजूदा सीनियर खिलाड़ियों को भी विजय हजारे ट्रॉफी में उतरना ही होगा। बोर्ड ने तय किया है कि 24 दिसंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में हर सीनियर खिलाड़ी को कम-से-कम 2 वनडे मैच खेलने होंगे।

दरअसल, 19 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच के बाद और 11 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के बीच करीब तीन हफ्ते से ज्यादा का ब्रेक है। बीसीसीआई नहीं चाहता कि इस दौरान खिलाड़ी पूरी तरह खाली बैठें।

BCCI चयन समिति

अजित अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने यह निर्देश सभी खिलाड़ियों और राज्य संघों को भेज दिया है। इस फैसले की पृष्ठभूमि में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज की हार भी मानी जा रही है। उस हार के बाद बोर्ड स्तर पर यह चर्चा हुई थी कि खिलाड़ियों को हर फॉर्मेट में घरेलू क्रिकेट से जोड़े रखना जरूरी है। इस टूर्नामेंट को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपनी उपलब्धता पहले ही बता दी है। इनके अलावा, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे नाम भी चर्चा में हैं। इन सभी खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे अपनी-अपनी राज्य टीमों के लिए कम से कम दो मुकाबले जरूर खेलें।

24 दिसंबर से होगा शुरू

बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, विजय हजारे ट्रॉफी के कुल 6 राउंड 24 दिसंबर से खेले जाने हैं। खिलाड़ी और उनके राज्य संघ मिलकर तय करेंगे कि वे कौन से दो राउंड में मैदान पर उतरेंगे। हालांकि, अगर कोई खिलाड़ी मेडिकल कारणों से फिट नहीं है, तो उसे छूट मिल सकती है। इसके लिए उत्कृष्टता केंद्र की रिपोर्ट जरूरी होगी। अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद खिलाड़ियों के पास रिकवरी के लिए पर्याप्त समय रहेगा, इसलिए ज्यादा छूट की उम्मीद कम है।

इसी बीच जसप्रीत बुमराह को लेकर भी खबर सामने आई है। उन्हें धर्मशाला में तीसरे टी-20 मैच से पहले निजी कारणों से घर लौटना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, उनके करीबी परिजन अस्पताल में भर्ती हैं। अगर हालात ठीक रहे तो बुमराह चौथे या पांचवें मैच में टीम से जुड़ सकते हैं।

Read More : CG में सिकल सेल का साइलेंट अटैक, लगभग 9.5% आबादी प्रभावित; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?