Home » बैंक/पैसा » Bank Holidays: 28 फरवरी से 4 मार्च तक बैंकिंग कामकाज पर ब्रेक, घर से निपटाएं जरूरी काम

Bank Holidays: 28 फरवरी से 4 मार्च तक बैंकिंग कामकाज पर ब्रेक, घर से निपटाएं जरूरी काम

Bank Holidays
Bank Holidays

Bank Holidays : फरवरी का आखिरी दिन और महीने का आखिरी शनिवार… ऐसे में बैंक खुलेंगे या नहीं, इसे लेकर लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है। 28 फरवरी इस बार चौथे शनिवार को पड़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, देशभर में दूसरे और चौथे शनिवार को सभी शेड्यूल्ड बैंक बंद रहते हैं। इसलिए आज शाखाओं में नियमित कामकाज नहीं हो रहा है। अगर आपने ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम करने की योजना बनाई थी, तो उसे टालना बेहतर होगा।

बैंकिंग व्यवस्था में शनिवार को लेकर अक्सर भ्रम बना रहता है। साफ कर दें कि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और (जहां लागू हो) पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं।

Bank Holidays: 28 फरवरी से 4 मार्च तक बैंकिंग कामकाज पर ब्रेक

यह नियम पूरे देश में लागू होता है। ऐसे में कैलेंडर देखकर ही ब्रांच विजिट प्लान करना समझदारी है। हालांकि, शाखाएं बंद हैं, लेकिन बैंकिंग पूरी तरह ठप नहीं है। ग्राहक इन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग
  • यूपीआई से लेनदेन
  • एटीएम से नकद निकासी
  • ऑनलाइन फंड ट्रांसफर (NEFT/RTGS/IMPS)

ध्यान रहे, काउंटर पर मिलने वाली सेवाएं जैसे चेक जमा करना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत क्लियरिंग से जुड़े काम आज नहीं हो पाएंगे।

देखें यहां

मार्च की शुरुआत भी राहत नहीं दे रही। 1 मार्च को रविवार है, इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे। लगातार दो दिन शाखाएं बंद रहने से जिन लोगों को नकद या कागजी काम निपटाना है, उन्हें पहले से तैयारी करनी होगी। 2 मार्च को कुछ राज्यों में होलिका दहन के कारण बैंक बंद रहेंगे। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में इस दिन शाखाएं नहीं खुलेंगी। राज्यवार छुट्टियों का असर स्थानीय स्तर पर दिखेगा, इसलिए अपने जिले का अवकाश कैलेंडर जरूर देख लें।

3 मार्च को देश के कई हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। होली, डोल जात्रा, धुलंडी, होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला जैसे पर्वों के चलते कई राज्यों में अवकाश रहेगा। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

दूसरे दिन भी जारी रहेगी छुट्टी

त्योहारों का सिलसिला 4 मार्च को भी जारी रहेगा। होली के दूसरे दिन, धुलेटी और याओसांग (द्वितीय दिवस) जैसे आयोजनों के चलते त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

  • पहले से नकद की व्यवस्था कर लें
  • जरूरी चेक या दस्तावेज समय रहते जमा करें
  • डिजिटल विकल्पों का ज्यादा इस्तेमाल करें

मार्च की शुरुआत में छुट्टियों की लंबी लिस्ट को देखते हुए समझदारी इसी में है कि बैंकिंग कामों की प्लानिंग पहले कर ली जाए, ताकि बाद में असुविधा का सामना न करना पड़े।

Read More : Chandigarh: ईमेल से बम धमाके की धमकी, DPS समेत कई स्कूल खाली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?