Bank Holiday : बैंकिंग आज आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है। पैसे जमा करना हो, निकालना हो या किसी तरह का जरूरी काम सब कुछ बैंक पर ही निर्भर करता है। ऐसे में बैंक की छुट्टियों की जानकारी पहले से होना जरूरी है, ताकि काम समय पर निपटाया जा सके और किसी तरह की परेशानी न हो। भारत में बैंकों की छुट्टियां Reserve Bank of India यानी RBI तय करता है। हर साल की शुरुआत में RBI एक पूरा कैलेंडर जारी करता है, जिसमें राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और साप्ताहिक छुट्टियों की जानकारी दी जाती है। इसी आधार पर पूरे देश में बैंक बंद या खुले रहते हैं।
RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच बैंक सिर्फ दो दिन बंद रहेंगे। इस दौरान कोई बड़ा राष्ट्रीय या क्षेत्रीय अवकाश नहीं है। यानी बाकी दिनों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और सभी सेवाएं जारी रहेंगी।
Bank Holiday
इस हफ्ते 11 अप्रैल (शनिवार) और 12 अप्रैल (रविवार) को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 12 अप्रैल को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहती है, जबकि 11 अप्रैल को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी पूरे भारत में लागू होती है। बैंकिंग नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में काम नहीं होता। वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। 11 अप्रैल को दूसरा शनिवार पड़ रहा है, इसलिए इस दिन बैंक ब्रांच में कोई काम नहीं होगा।
बाकी दिनों में सामान्य कामकाज
इस हफ्ते के बाकी दिनों में बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी काम इन छुट्टियों से पहले या बाद में प्लान कर लें। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं हमेशा की तरह जारी रहेंगी, जिससे जरूरी काम बिना रुके चलते रहेंगे।
Read More : India को होर्मुज से राहत, LPG से भरा जहाज पार




