Home » उत्तराखंड » बद्रीनाथ धाम ढका 2 फीट बर्फ की चादर से, लगातार जारी है बर्फ का सिलसिला

बद्रीनाथ धाम ढका 2 फीट बर्फ की चादर से, लगातार जारी है बर्फ का सिलसिला

Uttarakhand News:- उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। ऐसे में बद्रीनाथ धाम बर्फ की चादर में ढक चुका है। प्रदेश में बदला हुआ मौसम नजर आ रहा है जिसके चलते ठंड बढ़ रही है। उत्तराखंड का मौसम बदला हुआ है जिसकी वजह से लगातार बर्फबारी हो रही है और बर्फबारी की चलते 2 फीट तक बर्फ जम चुकी है। मौसम विभाग की माने तो पर्वतीय इलाकों के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी-बारिश बर्फबारी की चेतावनी दर्ज की गई है। वही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चलने की संभावना जताई जा रही है।

तेज बारिश और आंधी तूफान के आसार

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तेज जोरदार बारिश की और आंधी तूफान की संभावना जताई जा रही है। वही मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी अनुमान के मुताबिक, देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश और बर्फबारी के अलावा तूफान का ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है, आने वाले दिनों में 25 मार्च तक प्रदेश भर के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है ऐसी संभावना जताई जा रही है। अधिकतर जिलों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

Read More:- चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की इस खास आरती का पाठ, जीवन के दुख होंगे दूर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?