Home » स्पोर्ट्स » Babar Azam Viral Video: बल्ले की जगह चम्मच लेकर किचन में उतरे बाबर, हुए ट्रोल

Babar Azam Viral Video: बल्ले की जगह चम्मच लेकर किचन में उतरे बाबर, हुए ट्रोल

Babar Azam Viral Video
Babar Azam Viral Video

Babar Azam Viral Video : टी20 विश्व कप 2026 के बाद क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज Babar Azam इन दिनों अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ईद-उल-फितर के मौके पर बाबर आजम ने किचन में जाकर खुद शीर-खुरमा तैयार किया। उन्होंने इस खास मिठाई को अपनी “स्वीट ईद सिग्नेचर रेसिपी” बताया। बाबर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बाबर के कुकिंग वीडियो को उनके प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है। कई फैंस ने इसे ईद के मौके पर एक प्यारा और अलग अंदाज बताया।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे लेकर तंज भी कसा। वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, जिसमें कुछ लोगों ने बाबर की कुकिंग स्किल की तारीफ की तो कुछ ने उनके हालिया प्रदर्शन को लेकर कटाक्ष किया।

Babar Azam Viral Video

वीडियो के सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने बाबर पर तंज कसते हुए मजाकिया टिप्पणियां भी कीं। एक यूजर ने लिखा कि अब बाबर को ढाबा खोल लेना चाहिए क्योंकि क्रिकेट में उनका समय खत्म हो गया है। ऐसे कई कमेंट्स सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं। दरअसल हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप में बाबर का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था, जिसके कारण आलोचना भी तेज हो गई है। हालिया टी20 विश्व कप में बाबर आजम का बल्ला ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाया। उन्होंने टूर्नामेंट में खेले गए छह मैचों में चार पारियां खेलीं और कुल 91 रन ही बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। टीम का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा और पाकिस्तान सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ पाया। इसी कारण बाबर को फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों की आलोचना का सामना करना पड़ा।

दी टी20 से संन्यास की सलाह

सोशल मीडिया पर आलोचना का एक और पहलू भी देखने को मिला। कुछ यूजर्स ने बाबर को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह तक दे डाली। एक यूजर ने कमेंट किया कि बेहतर होगा वह क्रिकेट छोड़कर आराम से जिंदगी जिएं और पाकिस्तान क्रिकेट के लिए नए खिलाड़ियों को मौका दें। हालांकि बाबर की लोकप्रियता को देखते हुए उनके समर्थक अब भी उनके वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। भले ही हालिया प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हों, लेकिन आंकड़े बाबर आजम की काबिलियत को साफ दिखाते हैं।

रनों के मामले में बड़े खिलाड़ियों से आगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका नाम सबसे ऊपर है। बाबर ने अब तक 145 मैचों की 136 पारियों में 4596 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत करीब 39 और स्ट्राइक रेट 128 से अधिक रहा है। उनके नाम इस प्रारूप में 3 शतक और 39 अर्धशतक दर्ज हैं। टी20 इंटरनेशनल में रन बनाने के मामले में बाबर आजम कई बड़े खिलाड़ियों से आगे हैं। इस सूची में उनके बाद भारत के Rohit Sharma, Virat Kohli, इंग्लैंड के Jos Buttler और आयरलैंड के Paul Stirling शामिल हैं। ऐसे में साफ है कि खराब फॉर्म के बावजूद बाबर के आंकड़े उन्हें इस फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल करते हैं।

Read More : India Tour of Ireland: जून में आयरलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?