Vastu Tips:- नया घर बनाते समय आपको वास्तु के मुताबिक हर चीजों का ध्यान रखना होता है वरना घर में इसके कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। अगर आप घर बनाते समय इन बातों का खास ध्यान रखते हैं तो आपके जीवन में सुख शांति और खुशहाली के साथ धन-धान्य से जीवन भर हुआ रहता है। नया घर बनाते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में आपको एक बार जरूर जान लेना चाहिए वरना नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन से सुख शांति छीन लेंगे और कई प्रकार की समस्याएं खड़ी कर देंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
घर की नींव कैसे रखें?
घर की नींव रखते समय आपको कुछ बातों का बहुत ही ध्यान रखना होता है जैसे इसकी उचित दिशा वास्तु के मुताबिक नींव की खुदाई और भूमि पूजन हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में करना चाहिए। इससे जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है क्योंकि यह भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। उसके साथ ही पश्चिम दिशा में सबसे आखरी में खोदना चाहिए और दक्षिण दिशा में नींव भरने का काम करना चाहिए। दक्षिण दिशा की दीवार सबसे पहले बनानी चाहिए और पश्चिम दिशा की दीवार सबसे आखरी में बनानी चाहिए। इसके साथ ही घर की नई और सारे कार्य शुभ दिन पर करने चाहिए।
पुरानी वस्तुओं का इस्तेमाल न करें
घर बनाते समय कभी भी पुरानी वस्तुओं का इस्तेमाल ना करें, जैसे मकान में पुरानी लकड़ी पुराना लोहा आदि लगवाते हैं तो यह वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है इससे स्थिति गड़बड़ा आती है और इसका असर सेहत पर पड़ता है और वास्तु देवता भी नाराज हो जाते हैं। इसीलिए ऐसा नहीं करना चाहिए।
घर का कार्य बीच में ना रोकें
घर का निर्माण करना शुरू करें तो इसके बाद बीच में कार्य नहीं रोकना चाहिए, क्योंकि वास्तु के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे राहु का वास घर में हो जाता है। इससे घर में मनमुटाव की स्थिति बनी रहती और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगते हैं और घर की शांति भंग हो जाती है। इसीलिए कार्य एक साथ पूर्ण करें।
घर में खिड़की और नल की सही दिशा
घर में खिड़की और नल लगाते समय इस बात का ध्यान रखें की खिड़की हमेशा उत्तर और पूर्व दिशा में होनी चाहिए और नल की दिशा हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा होनी चाहिए भूलकर भी दक्षिण या पश्चिम दिशा में खिड़कियां नल नहीं लगना चाहिए। भूल कर भी यह गलतियां ना करें।
Read More:- मौसम विभाग में जारी किया बारिश का अलर्ट, मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में हो सकती है तेज बारिश





