Uttarakhand News:- उत्तराखंड में हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है लोगों को चेतावनी दी गई है। जानकारी के मुताबिक डीजीआरई द्वारा इन तीन जिलों में खतरा बताया गया है जहां पर लोगों को जाने से बचने की सलाह भी दी गई है। जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के 3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्र के लिए खतरे का स्तर दो और रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के लिए खतरे का स्तर एक बताया गया है। लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है कि इन जगहों पर जाने से बचे।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की माने तो केंद्र की तरफ से पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक 23 मार्च को उत्तरकाशी और चमोली, बागेश्वर रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव हो रहा है। आने वाले कुछ समय की बात है जिसके बाद 27 मार्च तक प्रदेश भर का मौसम बदला हुआ नजर आएगा। वहीं रविवार के आंकड़ों के मुताबिक दून का अधिकतम तापमान सामान्य डिग्री से कम रहा है जो की 27.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वही रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री कम के साथ रहने वाला है जबकि पर्वतीय इलाकों के तापमान में ज्यादा कमी देखने को मिल रही है। तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव तेजी के साथ लुढ़के, जाने आज के ताजा बाजार




