Weather News:- मध्यप्रदेश में वापस सर्द हवाओं का असर नजर आ रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सिस्टम जैसे ही कमजोर पड़ा फिर सर्द हवाएं तेज होने लगी। उत्तरी हवाओं के चलते रात का तापमान फिर गिर गया है 10 डिग्री से नीचे जा चुका है। ऐसे में 30 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में घने कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो एक हफ्ते से सक्रिय सिस्टम के कमजोर होते ही गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्द हवाएं लोगों को फिर परेशान कर रही है।
कई जिलों में तापमान में गिरावट
मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। जिसमें रीवा में 7. 02, खजुराहो में 8.2, दतिया में 8.4, दमोह और सतना में 2.6 डिग्री तक पचमढ़ी में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
सुबह छाया घना कोहरा
सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग में कोहरा देखने को मिला कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है और ट्रेनों की टाइमिंग बदल रही है। मालवा, सचखंड और शताब्दी जैसी ट्रेनों के यात्री देरी से परेशान होते नजर आ रहे हैं।
फिर मौसम में होगा बदलाव
मध्यप्रदेश का मौसम फिर एक बार बदल सकता है। मौसम विभाग की माने तो 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। जिसकी वजह से फिर 10 फरवरी से बारिश गिरने की संभावना है, यानी की ठंड के साथ बारिश का दौर फिर वापस आएगा। बारिश की संभावना कई जगहों पर जताई गई है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव लगातार बदल रहे चाल, जाने कितना बदले बाजार में ताजा भाव





