Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ को बुधवार रात मुलमुला में तेज रफ्तार हाईवे ने एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दिया। इस दुर्घटना में 12 गोवंशों को कुचल दिया गया। तेज रफ्तार हाईवे ने 12 गोवंशों को कुचला जिसकी वजह से उनकी मौके पर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चालक नशे में धुत था। मामला जांजगीर चांपा जिले के मुरमुरा थाना क्षेत्र के रेमंड मोड चौक के पास का है। इस घटना में 12 गोवंशों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। हाइवा को जब्त करके चालक को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है।
मवेशी फंसा था हाइवा के नीचे
जानकारी मिली है कि बुधवार को देर रात लगभग 8:10 पर यह हादसा हुआ। इस दौरान तिराहे के पास झुंड में गोवंश बैठा हुआ था तेज रफ्तार हाइवा चालक सभी गोवंशों को कुचलते हुए रेमंड सीमेंट की तरफ भागने की कोशिश में लगा हुआ था लेकिन मवेशी हवा में फंसा होने की वजह से वाहन रुक गया। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरेंद्र यादव नाम का शख्स दौड़ते हुए हाईवे के पास पहुंचा। जिसमें चालक बैठा हुआ था चालक ने शराब पी रखी थी।
नशे में धुत था चालक
जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र का कहना है कि वाहन चालक ने बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पी रखी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुलमुला पुलिस ने हाईवे चालक बंटी और को नेतराम यादव निवासी सोनारी को हिरासत में ले लिया। हवा को जप्त कर लिया गया चालक के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है और अब पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाहीकी जा रही है।
Read More:- अमेजॉन पर मिलने वाले टॉप रेफिजरेटर्स में से एक आज ही लाए घर, जाने इसकी खासियत




