इस वक्त ठंड का मौसम है। हम सबको पता है की ठंड के मौसम में नहाना कितना मुश्किल है, पर चाहे कितनी भी ठंड हो सभी लोग साल में एक बार तो जरुर नहाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि तब क्या होगा जब एक इंसान कई वर्षों से नहाया ही नहीं हो। जी हाँ, सही सुना आपने, एक आदमी ऐसा भी है जिसने पिछले 67 वर्षों से नहाया ही नहीं है। दरअसल, शख्स का नाम अमो हाजी है। उनकी उम्र 87 वर्ष है। वो ईरान के रहने वाले हैं। अमो हाजी दक्षिण ईरान के फार्स प्रांत के देजगाह गांव में रहते हैं।

आपको यह जान कर बेहद हैरानी होगी लेकिन अमो हाजी को पानी से ही नफरत है। तहरान टाइम्स के अनुसार,हाजी को लगता है कि अगर वह साफ-सफाई से रहेगें तो वो बीमार हो जाएंगें। सिर्फ पानी ही नहीं, हाजी को ताजा खाने से भी दिक्कत है। सड़े-गले पॉर्क्यूपाइन का मांस उनका फेवरेट फूड है। आप सुनकर बेहद हैरान हो जाएंगें की केवल तनाव को दूर करने के लिए अमो जानवरों के मल को तंबाकू की तरह पाइप में डालकर धुआं फूंकते हैं। दरअसल, भावनात्मक रुप से उनकी जिदंगी में कुछ परेशानियां आई जिसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया। हाजी दिन में 5 लीटर पानी पीते हैं। जब भी उनके बाल बढ़ जाते हैं तो अपने बालों को भी जला देते हैं। एक हेलमेट से वो सर्दियों में खुद को गर्म रखने की कोशिश करते हैं, जिसका इस्तेमाल युध्द के दौरान से किया गया था।

वैसे तो आमतौर पर लोग ऐसा नहीं करते हैं, पर ऐसे भी दुनिया में रहने वाले इंसान हैं जो 67 वर्षों से नहाए नहीं हैं, यह सुनकर थोड़ी हैरानी तो जरुर होती है लेकिन ये सच है। वैसे अगर देखा जाए तो आमतौर पर लोग एक दिन भी बिना नहाए नहीं रह सकते हैं, क्योंकि हम सब ने तो यही सुना है कि साफ-साफई से ही स्वच्छता बनी रहती है और सारे बीमारी भी इससे ही दूर रहते हैं।
