Amit Shah:- अमित शाह उत्तराखंड के हरिद्वार में दौरे पर आने वाले हैं। मंगलवार को अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने बैरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण स्वयं किया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह आने वाले महीने के 7 तारीख यानी कि मार्च में हरिद्वार में दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान अमित शाह जन संवाद और प्रदेश सरकार की तरफ से किए गए विकास कार्यों को लेकर समीक्षा करने वाले हैं।
सुरक्षा और व्यवस्था का किया गया जायजा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आने वाले 7 मार्च के इस दौरे को लेकर मुख्य सचिव आनंद आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, गृह सचिव शैलेश बंगोली, गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कई अधिकारियों के साथ मिलकर हरिद्वार के बैरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण खुद किया। इसी दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी किया। इतना ही नहीं मुख्य सचिव ने डामकोठी में अधिकारियों की बैठक को लेकर दिशा निर्देश भी दिए।
कई अधिकारी रहेंगे इस दौरान मौजूद
अमित शाह के इस दौरे को लेकर इस मौके पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी योगेंद्र सिंह रावत, मेलाधिकारी सोनीका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह भुल्लर, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी एचडी, सिडकुल सौरभ गहरवार, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध और कानून व्यवस्था धीरेंद्र सिंह पुंज्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर ललित नारायण मिश्रा, अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान इतने लोग इस दौरे के दौरान शामिल रहने वाले हैं। अमित शाह का यह दौर बहुत ही खास रहने वाला है।
Read More:- उत्तरप्रदेश में हुआ 6 पीसीएस अफसरो का तबादला, राजेश कुमार मिश्रा बने अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव





