Home » उत्तराखंड » आज अमित शाह धर्म नगरी में करेंगे जनसभा को संबोधित, जाने आज का पूरा प्रोग्राम

आज अमित शाह धर्म नगरी में करेंगे जनसभा को संबोधित, जाने आज का पूरा प्रोग्राम

Amit Shah:- गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को यानी कि आज लगभग 12:15 पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचने वाले हैं। आज से गृहमंत्री अमित शाह का हरिद्वार का दौर शुरू हो रहा है। अमित शाह 12:15 पर जोली ग्राउंड एयरपोर्ट देहरादून पहुंचने के बाद 12:30 पर गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार पहुंचने वाले हैं। इसके बाद लगभग 12:40 पर बैरागी दीप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। अमित शाह इस कार्यक्रम के दौरान शहर में लगभग 4:15 घंटे रहने वाले हैं।

जनसभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार यानी आज हरिद्वार के दौरे पर रहने वाले इस दौरान बस शहर में लगभग 4:15 घंटे रहेंगे उसके बाद बैरागी दीप में आयोजित नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे और अन्य गतिविधियों के बीच निजी होटल में आयोजित पार्टी के सिर्फ नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इसके साथ ही शुक्रवार को दिनभर पुलिस प्रशासन की टीम तैयारी में लगी रहेगी।

दिन भर का प्रोग्राम का शेड्यूल

गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को दोपहर 12:15 पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह 12:30 पर गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार जाएंगे। इसके बाद 12:40 पर बैरागी दीप में कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे इसके बाद 1:55 पर वह बैरागी कैंप में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद दिन में 2:00 बजे से लेकर 2:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 2:30 से अमित शाह 3:00 बजे तक बैरागी कैंप में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और अवलोकन करने वाले हैं।

उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

अमित शाह इसके बाद लगभग 3:00 बजे से 3:30 बजे के बीच में उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके बाद 3:30 पर बैरागी कैंपस से प्रस्थान कर 3:40 बजे तक निजी होटल पहुंचेंगे इसके बाद यहां पर आयोजित की गई सिर्फ नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4:45 पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के लिए निकलने वाले हैं।

Read More:- उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश हुए जारी, परीक्षा से जुड़ा कंटेंट प्रसारित करने पर होगी कार्रवाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?