Home » राजनीति » Amit Shah ने एनएसजी मानेसर में लॉन्च किया NIDMS; होगा आतंकी घटनाओं, IED विस्फोटों के डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण

Amit Shah ने एनएसजी मानेसर में लॉन्च किया NIDMS; होगा आतंकी घटनाओं, IED विस्फोटों के डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण

Amit Shah
Amit Shah

Amit Shah News : देश की आतंरिक सुरक्षा को नई तकनीकी मजबूती देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मानेसर स्थित एनएसजी ट्रेनिंग सेंटर से नेशनल आईईडी डेटा मैनेजमेंट सिस्टम (NIDMS) का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह सिस्टम आतंकवाद और आईईडी धमाकों से जुड़े मामलों में जांच प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा तेज और सटीक बनाने में मदद करेगा। गृह मंत्री ने इसे सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक अहम तकनीकी हथियार बताया। अमित शाह ने कहा कि NIDMS के जरिए आतंकवादी घटनाओं से जुड़े बिखरे हुए आंकड़ों को एक ही डिजिटल मंच पर एकत्र किया जाएगा। इससे अलग-अलग घटनाओं के बीच छिपे कनेक्शन को समझना आसान होगा।

उन्होंने इसे ‘वन नेशन, वन डेटा टेरिटरी’ की अवधारणा से जोड़ते हुए कहा कि अब जांच एजेंसियों को सही समय पर सही जानकारी मिल सकेगी, जिससे हर खतरे पर तेजी से कार्रवाई संभव होगी।

Amit Shah ने लॉन्च किया NIDMS

गृह मंत्री के मुताबिक, यह सिस्टम डेटा संग्रह करने के साथ ही वैज्ञानिक विश्लेषण के जरिए जांच की दिशा और दशा दोनों बदलने की क्षमता रखता है। आईईडी विस्फोटों के पैटर्न, इस्तेमाल हुए तरीकों और नेटवर्क की पहचान अब ज्यादा प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इससे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में तकनीक की भूमिका और मजबूत होगी। अपने संबोधन में अमित शाह ने एनएसजी को देश की ‘जीरो टेरर फोर्स’ बताया। उन्होंने कहा कि एनएसजी ने हर चुनौती के समय देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। बम निरोधक दस्तों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में इस बल की विशेषज्ञता दुनिया भर में पहचानी जाती है।

तेजी से फैल रहा एनएसजी नेटवर्क

गृह मंत्री ने जानकारी दी कि एनएसजी के नेटवर्क का लगातार विस्तार किया जा रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में नए सेंटर पहले ही शुरू हो चुके हैं, जबकि अयोध्या में भी एनएसजी सेंटर की स्थापना की जा रही है। इन केंद्रों की वजह से अब एनएसजी देश के किसी भी कोने में महज एक से डेढ़ घंटे के भीतर पहुंच सकती है। अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि 2014 के बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव आए हैं। आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और डेटा आधारित जांच प्रणाली ने सुरक्षा तंत्र को नई धार दी है। बता दें कि NIDMS इसी श्रृंखला की एक मजबूत कड़ी है।

Read More : Earthquake: राजकोट के जेतपुर-धोराजी में 7 बार कांपी धरती, स्कूल बंद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?