Gas Cylinder:- गैस सिलेंडर की कीमत के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसे में जिन घरों में शादियां है वहां गैस की समस्या को देखते हुए नया फैसला लिया गया। जिससे कि लोगों को समस्याएं ना हो। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है ऐसे परिवारों के लिए कमर्शियल सिलेंडर की मांग शासन से की जाएगी। ऐसे में सबका कहना है कि गैस सिलेंडर की वजह से कम रुके हुए हैं जहां घर में बेटी की शादी है मेहमान आना शुरू हो चुके हैं और हलवाई कह रहे हैं कि बिना सिलेंडर के काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में एक पिता की नहीं बल्कि उन तमाम परिवारों के घर में जहां शहनाइयां गूंजने वाली है, उन लोगों को गैस सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
गैस सिलेंडर की सप्लाई हुई बंद
गैस सिलेंडर का संकट आने के बाद शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद हो गई है। जिसके चलते केंद्र सरकार ने 23 मार्च से होटल ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए 50% कमर्शियल गैस दिए जाने के आदेश भी जारी किए, लेकिन उत्तरप्रदेश में आदेश लागू नहीं किया जा सके। ऐसे में जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार का कहना है की शादी वाले घरों से लेकर होटल और रेस्टोरेंट के साथ हवाई तक कमर्शियल गैस की मांग कर रहे हैं सभी से उनकी डिमांड पूछी जा रही है।
माँग के मुताबिक मिलेगी गैस
मांग के मुताबिक 20% गैस दी जाएगी। इससे पूर्व प्रतिष्ठान की जांच की जाएगी, उसके साथ ही औसत मांग के आधार पर गैस दी जाएगी। शहर में 1000 से ज्यादा होटल रेस्टोरेंट है ऐसे में 150 से पेठा इकाइयां और 2000 से अधिक हलवाई है। डीएसओ आनंद कुमार का कहना है कि हर महीने करीब 40000 कमर्शियल सिलेंडर की खपत होती थी नए नियम के मुताबिक अब केवल 8000 सिलेंडर ही उपलब्ध होंगे। जिन्हें व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए उपलब्ध कराया जाना है।
शादी में भी पहले लेनी होगी अनुमति
अगर आपके घर में शादियां है तो ऐसे में कमर्शियल गैस की मांग शासन से की जाएगी। एक परिवार ने बेटी की शादी के लिए पांच सिलेंडर मांगे हैं, अन्य मांग पत्र भी प्राप्त हुए तीनों कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की डिमांड भेज दी है। ऐसे में जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार का कहना है कि जिन घरों में शादियां है उनके लिए सिलेंडर की मांग शासन से होगी।
Read More:- दुर्ग में पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल




