UttarPradesh News:- आज उत्तरप्रदेश के सभी शिक्षा संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। आज यानी की 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश भर के स्कूल और कॉलेज में छुट्टी रहेगी। स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी शासन की तरफ से घोषित की गई है। शासन की तरफ से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और बीएसएस को इस छुट्टी के बारे में सूचना दे दी गई है। शासन की तरफ से यह छुट्टी गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर शनिवार को राजधानी के सभी बेसिक और माध्यमिक शिक्षक स्तरों में छुट्टी घोषित की गई है।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर छुट्टी घोषित
उत्तरप्रदेश में गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर आज यानी कि शनिवार को राजधानी के सभी बेसिक और माध्यमिक शिक्षा संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभागों के आदेश पर जिला विद्यालय और निरीक्षण में सभी प्रधानाचार्य को छुट्टी को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के बाद आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। आज के दिन यानी की 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाई जाएगी। जिसके अवसर पर उत्तरप्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों पर छुट्टी घोषित कर दी गई है।
शिक्षकों का हुआ तबादला
उत्तरप्रदेश में एकल तबादले का लाभ लगभग 115 शिक्षकों को दिया गया है। एकल तबादले के तहत लगभग 115 शिक्षकों के तबादले हुए हैं। जिसमें प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ एसोसिएट प्रोफेसर भी शामिल है। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि एकल तबादले की अनुमति दोनों महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र की अनापत्ति के आधार पर किया गया है। अगर ऐसे में कोई गलत सूचना मिलती है तो एकल तबादले का आदेश स्वत निरस्त मान लिया जाएगा।
Read More:- सोना चांदी के भाव में फिर पड़ी चीते सी रफ्तार, जाने आज के ताजा भाव





