Home » उत्तर प्रदेश » Kanwar Yatra: दांतों से 10 क्विंटल कार खींचकर कांवड़ ला रहा युवक, लोग देखकर रह गए हैरान

Kanwar Yatra: दांतों से 10 क्विंटल कार खींचकर कांवड़ ला रहा युवक, लोग देखकर रह गए हैरान

Kanwar Yatra : भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था का अनोखा नजारा इन दिनों जट्टारी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। छजूपुर गांव निवासी 25 वर्षीय नरेंद्र चौधरी उर्फ टिकना दांतों से कार खींचते हुए कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। कार में 11 लीटर गंगाजल और भगवान शिव की प्रतिमा रखी गई है। कार और प्रतिमा को मिलाकर कुल वजन करीब 10 क्विंटल बताया जा रहा है।

नरेंद्र ने बताया कि उन्होंने 10 जुलाई को हरिद्वार से यह यात्रा शुरू की थी और 10 अगस्त तक अपने गांव पहुंचने का लक्ष्य रखा है। गांव पहुंचने के बाद सावन के दूसरे सोमवार को प्राचीन अंडारेश्वर महादेव मंदिर में 11 लीटर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। बृहस्पतिवार शाम तक वह जेवर हवाई अड्डा पार कर चुके थे।

Kanwar Yatra

नरेंद्र के मुताबिक उनकी इस यात्रा का मकसद गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लोगों तक पहुंचाना है। उनकी इस यात्रा के वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। नरेंद्र के साथ गांव के हरिओम शर्मा मोना बाबा शंकर दादा जगत जाट और कालू भी अपने कंधों पर 41 लीटर गंगाजल लेकर इस कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। नरेंद्र ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उन्होंने 50 किलो चीनी की बोरी उठाकर दांतों से वजन खींचने की शुरुआत की थी।

दांतों से खींच चुके हैं ट्रैक्टर

इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर ट्रक और एक साथ छह वाहनों को दांतों से खींचने का दावा भी किया। मई महीने में वह अपने गांव से वृंदावन तक कार खींचते हुए संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पिता के निधन के बाद अब वह पैतृक खेती की जिम्मेदारी भी खुद संभाल रहे हैं।

Read More : Agra-Gwalior Expressway का रास्ता साफ, किसानों का मुआवजा 50 करोड़ रुपये बढ़ा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?