Home » राजनीति » अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज कहा – भाजपा सरकार ने गिराया शिक्षा का स्तर

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज कहा – भाजपा सरकार ने गिराया शिक्षा का स्तर

Akhilesh Yadav:- सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पंच कस्ते हुए कई आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लगातार शिक्षा का स्तर नीचे गिराया है। भाजपा सरकार की तरफ से पहले सिलाई के नाम पर यूपी में लगभग 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करवाने को लेकर साजिश की गई। इसके बाद अब राज्यसभा में स्वीकार की पिछले लगभग 5 सालों में भाजपा सरकार की तरफ से लगभग 18727 सरकारी स्कूल पर ताले लगवा दिए गए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि बुधवार को जारी बयान में भाजपा सरकार किताब नहीं बंटवा रही है। सरकारी स्कूलों को बंद कर दी जा रही है। ऐसा वह इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनको पता है कि जैसे ही लोग पढ़ेंगे उनको शिक्षा मिलेगी उनमें जागरूकता और वैज्ञानिक चेतना आएगी तो वह भाजपा की इस संकीर्ण सोच को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेगी। इसीलिए आज वह ज्ञान विज्ञान के खिलाफ खड़े हो गए हैं लगातार स्कूलों को बंद करवाते जा रहे हैं।

भाजपा की हार के बनेंगे यह कारण

भविष्य में आने वाले चुनाव में भाजपा की हार का कारण एक ही रहेगा शिक्षकों, शिक्षामित्र के साथ विद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षा से वंचित होने वाले बच्चों के माता-पिता और उनके परिवार के सभी लोग जो कि भाजपा सरकार से गुस्सा होगी जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है।

जिसमें नैतिकता हो उसमें ही नीति होगी

वही अखिलेश यादव ने आगे कहा कि शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी संत आनंद सरस्वती का यह कहना कि नेता वही जिसमें नीति हो और नीति उसी में होती है। जिसमें नैतिकता होती है यह उनका कथन बिल्कुल सत्य है। इन बातों को हर दंभी, घमंडी को सुनाना ही चाहिए। लेकिन जो लोग अभिमानी होते हैं वह यह सुनते नहीं है इसके बाद उनका पता नहीं निश्चित होता है।

अखिलेश यादव का बद्रीका आश्रम दौरा

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का निजी दौर मंगलवार के दिन सुबह के समय सिरमौर के राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत करगानु के शलामु स्थित बद्री का आश्रम में पहुंचे। अखिलेश यादव ने यहां पर आश्रम के संस्थापक ओम स्वामी से भेंट करते हुए उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी एक सप्ताह से आश्रम में ही है इस दौरान अखिलेश यादव ने पूरी तरह से मीडिया से दूरी बनाए रखी है।

Read More:- मध्यप्रदेश का मौसम बार-बार बदल रहा करवट, फरवरी महीने में बारिश और ओलो का सिलसिला जारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?