UP News : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस का गवाह बना। मुद्दा था कोडिनयुक्त कफ सिरप, जिस पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की। आरोपों की धार तेज होती देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया और सदन में खड़े होकर सरकार की कार्रवाई का ब्यौरा दिया। चर्चा दवा से शुरू हुई, लेकिन धीरे-धीरे राजनीति के बड़े चेहरों तक पहुंच गई।
सीएम योगी ने बिना नाम लिए विपक्ष के दो बड़े नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में जब भी कोई गंभीर मुद्दा उठता है, कुछ लोग चर्चा से बचने के लिए विदेश चले जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक दिल्ली में बैठा है और दूसरा लखनऊ में और जब मुश्किल समय आता है तो दोनों बाहर की राह पकड़ लेते हैं।
UP में सख्त निगरानी
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यही हाल बबुआ का भी हो सकता है, जो देश छोड़कर इंग्लैंड घूमने निकल जाएं और पीछे उनके समर्थक शोर मचाते रह जाएं। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि कोडिनयुक्त कफ सिरप के दुरुपयोग को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। इस मामले में सख्त निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोडीन कफ सिरप से उत्तर प्रदेश के अंदर कोई मौत नहीं हुई है…
देश के अंदर दो नमूने हैं, एक दिल्ली में और एक लखनऊ में बैठते हैं,
सीएम के बयान के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के शब्दों को आत्म-स्वीकृति करार देते हुए कहा कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली और लखनऊ की सियासी लड़ाई इस स्तर तक पहुंच जाएगी। अखिलेश ने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को मर्यादा में रहने की नसीहत भी दी। अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि भाजपा को अपनी आंतरिक खींचतान को सार्वजनिक मंच पर नहीं लाना चाहिए। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि अगर कोई नाराज हो गया, तो वापस जाना पड़ सकता है।
आत्म-स्वीकृति!
किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहाँ तक पहुँच जाएगी। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग आपस में कुछ तो लोक-लाज रखें और मर्यादा की सीमा न लाँघें। भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं। कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा। pic.twitter.com/99SMGEgD7M
UP News: CM योगी के तंज पर अखिलेश यादव का पलटवार, राजनीतिक हलचल तेज
Sanjucta
UP News : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस का गवाह बना। मुद्दा था कोडिनयुक्त कफ सिरप, जिस पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की। आरोपों की धार तेज होती देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया और सदन में खड़े होकर सरकार की कार्रवाई का ब्यौरा दिया। चर्चा दवा से शुरू हुई, लेकिन धीरे-धीरे राजनीति के बड़े चेहरों तक पहुंच गई।
सीएम योगी ने बिना नाम लिए विपक्ष के दो बड़े नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में जब भी कोई गंभीर मुद्दा उठता है, कुछ लोग चर्चा से बचने के लिए विदेश चले जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक दिल्ली में बैठा है और दूसरा लखनऊ में और जब मुश्किल समय आता है तो दोनों बाहर की राह पकड़ लेते हैं।
UP में सख्त निगरानी
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यही हाल बबुआ का भी हो सकता है, जो देश छोड़कर इंग्लैंड घूमने निकल जाएं और पीछे उनके समर्थक शोर मचाते रह जाएं। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि कोडिनयुक्त कफ सिरप के दुरुपयोग को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। इस मामले में सख्त निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सपा पार्टी ने दी प्रतिक्रिया
सीएम के बयान के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के शब्दों को आत्म-स्वीकृति करार देते हुए कहा कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली और लखनऊ की सियासी लड़ाई इस स्तर तक पहुंच जाएगी। अखिलेश ने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को मर्यादा में रहने की नसीहत भी दी। अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि भाजपा को अपनी आंतरिक खींचतान को सार्वजनिक मंच पर नहीं लाना चाहिए। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि अगर कोई नाराज हो गया, तो वापस जाना पड़ सकता है।
सदन के भीतर शुरू हुई बहस अब सोशल मीडिया तक पहुंच चुकी है, जहां दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात जोरदार तरीके से रख रहे हैं।
Read More : MCU में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, परीक्षा से रोके गए छात्रों का फूटा गुस्सा
UP Politics: बांसडीह में किसके सिर सजेगा टिकट का ताज, केतकी सिंह बनाम सपा की विरासत में कई दावेदार
IND-AFG T20 मैच को लेकर दिल्ली में आज रहेगी भीड़, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; फटाफट करें चेक
US Military Rescue Operation Iran: 50 घंटे तक ईरानी सेना से बचता रहा अमेरिकी अफसर, 90 जवानों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Switzerland में ऑफिस से घर जाने का ऐसा तरीका, उतरते ही खत्म हो जाती है ट्रैफिक की टेंशन

Uttarakhand Politics: करीबी के घर ED को मिली नकदी-सोना तो हरीश रावत ने चली चाल, कांग्रेस में बढ़ी हलचल
Rashi Parivartan 2026: गुरु राशि परिवर्तन से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-धन में लाभ के योग