Airtel vs Jio : भारत में मोबाइल यूजर्स के लिए जियो और एयरटेल सिर्फ नेटवर्क नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। कॉलिंग, इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं के लिए लोग बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं। इसी वजह से एनुअल यानी एक साल की वैलिडिटी वाले प्लान तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। हालांकि, इनमें सवाल यही है कि बजट में कौन सा प्लान ज्यादा फायदा देता है और किस यूजर के लिए कौन सा ऑप्शन सही बैठता है? तो आज के आर्टिकल हम आपको इसी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने वाले हैं। हम आपको जियो और एयरटेल दोनों के रिचार्ज प्लान की पूरी जानकारी देंगे।
एक बार रिचार्ज और पूरे साल की राहत एनुअल प्लान की सबसे बड़ी खूबी है। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, तय संख्या में एसएमएस और डेटा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कई प्लान ऐसे भी हैं, जिनमें ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट शामिल किए जाते हैं।
Airtel vs Jio: Airtel का Annual ऑफर
एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक साल की वैलिडिटी वाले कुछ चुनिंदा प्लान पेश किए हैं। इनमें सबसे सस्ता प्लान 1849 रुपये का है। यह उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत बहुत कम होती है या जो इसे सेकेंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और तय संख्या में एसएमएस मिलते हैं, लेकिन मोबाइल डेटा शामिल नहीं है।
अगर बिना डेटा वाला प्लान आपकी जरूरत पूरी नहीं करता, तो एयरटेल का 2249 रुपये वाला एनुअल प्लान एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें पूरे साल के लिए 30 जीबी डेटा दिया जाता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हजारों एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। हालांकि, यह डेटा रोजाना नहीं, बल्कि कुल लिमिट के रूप में मिलता है, जिसे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकता है।
Jio का Annual प्लान
जियो के एनुअल प्लान की शुरुआती कीमत एयरटेल से ज्यादा है, लेकिन बेनिफिट्स भी उसी हिसाब से अलग हैं। जियो का सबसे किफायती सालाना प्लान 3599 रुपये का है। इसमें पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 2.5 जीबी डेटा और हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। अगर कीमत की बात करें, तो एयरटेल का एनुअल प्लान सस्ता जरूर है, लेकिन डेटा के मामले में जियो काफी आगे निकल जाता है। जियो का प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो रोजाना वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन काम के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
सेकेंडरी और प्राइमरी सिम का गणित
विशेषज्ञ मानते हैं कि एयरटेल का 1849 या 2249 रुपये वाला प्लान सेकेंडरी सिम के लिए ज्यादा सही बैठता है। वहीं, अगर आप अपनी मुख्य सिम के लिए सालभर का बेफिक्र प्लान चाहते हैं, तो जियो का 3599 रुपये वाला विकल्प ज्यादा सही माना जाता है।
Read More : दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई जहरीली, खतरनाक स्तर पर AQI; Beijing Model अपनाने की तैयारी!





