Home » उत्तर प्रदेश » Air India की उड़ान IX 1523 की आपातकालीन लैंडिंग, केबिन के एवियोनिक पैनल से धुआं निकलने की सूचना

Air India की उड़ान IX 1523 की आपातकालीन लैंडिंग, केबिन के एवियोनिक पैनल से धुआं निकलने की सूचना

Air India
Air India

Air India : बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान केबिन में धुआं दिखने के बाद पायलट ने तुरंत फैसला लेते हुए विमान को सुरक्षित उतारा। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम की है जब फ्लाइट करीब 36 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी। अंबेडकरनगर के पास पहुंचने पर पायलट को केबिन के एवियोनिक पैनल से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी। इसके बाद मेडे कॉल जारी कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। एटीसी ने तुरंत अनुमति देते हुए रनवे खाली कराया और आपात सेवाओं को अलर्ट कर दिया।

Air India की आपातकालीन लैंडिंग

उड़ान में धुआं दिखते ही ऑक्सीजन मास्क अपने आप खुल गए, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। कुछ देर के लिए विमान के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि क्रू मेंबर ने यात्रियों को संभालने की कोशिश की। फ्लाइट ने शाम करीब 5:17 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। रनवे पर पहले से फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और अन्य आपात सेवाएं तैनात थीं। विमान के रुकते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

लैंडिंग के बाद कुछ यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं, कई यात्रियों को होटल में ठहराया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं। घटना के बाद तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एवियोनिक सिस्टम में आई गड़बड़ी के कारण धुआं उठा था। जांच पूरी होने के बाद ही असली वजह साफ हो पाएगी।

Read More : Kuwait हमले में भारतीय की मौत, पावर स्टेशन को भारी नुकसान!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?