Home » बिजनेस » Air India ने ड्रीमलाइनर फ्यूल स्विच में खराबी से किया इनकार, UK CAA ने लंदन में रोके गए विमान पर मांगा था जवाब

Air India ने ड्रीमलाइनर फ्यूल स्विच में खराबी से किया इनकार, UK CAA ने लंदन में रोके गए विमान पर मांगा था जवाब

Air India
Air India

Air India : ड्रीमलाइनर पैसेंजर जेट को एहतियातन ग्राउंड किए जाने के बाद एअर इंडिया ने बड़ा बयान जारी किया है। एयरलाइन का कहना है कि उसके बेड़े में शामिल सभी ऑपरेशनल बोइंग 787 विमानों की दोबारा जांच की गई और किसी भी विमान में फ्यूल कंट्रोल स्विच से जुड़ी कोई तकनीकी खामी नहीं मिली है। कंपनी ने साफ किया कि सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया था। मामला तब चर्चा में आया जब यूके की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एयर इंडिया से जवाब तलब किया।

अथॉरिटी ने पूछा था कि आखिर कैसे एक ड्रीमलाइनर विमान संभावित खराब फ्यूल स्विच के साथ लंदन के लिए उड़ान भर गया। यह सवाल ऐसे वक्त पर उठा, जब पहले से ही बोइंग 787 विमानों की तकनीकी विश्वसनीयता पर नजर रखी जा रही है।

Air India ने ड्रीमलाइनर फ्यूल स्विच में खराबी से किया इनकार

यूके अथॉरिटी का यह पत्र अहमदाबाद में हुए AI171 ड्रीमलाइनर हादसे के महीनों बाद आया है। उस दर्दनाक दुर्घटना में 260 लोगों की जान चली गई थी। जांच के दौरान तब भी फ्यूल कंट्रोल स्विच की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। इसी वजह से मौजूदा मामले को भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। एविएशन अथॉरिटी ने साफ कर दिया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर एयरलाइन संतोषजनक और पूरा जवाब नहीं देती, तो एअर इंडिया और उसके बोइंग 787 फ्लीट पर नियामकीय कार्रवाई की जा सकती है। इस चेतावनी ने एयरलाइन इंडस्ट्री में भी हलचल पैदा कर दी है।

एअर इंडिया की दलील

एअर इंडिया का कहना है कि सभी जरूरी एहतियाती निरीक्षण पूरे कर लिए गए हैं। एयरलाइन ने बताया कि एक विमान को तब ग्राउंड किया गया, जब पायलट ने लैंडिंग के दौरान फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित गड़बड़ी की सूचना दी थी। यह स्विच इंजन में ईंधन के प्रवाह को नियंत्रित करता है, इसलिए किसी भी आशंका को हल्के में नहीं लिया गया। एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह यूके रेगुलेटर के निर्देशों के अनुसार सभी क्रू मेंबर्स को फ्यूल कंट्रोल स्विच के संचालन से जुड़ी प्रक्रियाएं फिर से सर्कुलेट करेगी।

सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

एअर इंडिया ने अंत में दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसके लिए सबसे ऊपर है। कंपनी ने कहा कि वह यूके के रेगुलेटर को तय समयसीमा में पूरा जवाब देगी और सभी नियमों का पालन करेगी। इस बयान के साथ एयरलाइन ने यह संकेत दिया है कि वह किसी भी तरह के जोखिम को नजरअंदाज नहीं करेगी।

Read More : Tariff Deal से बदली वैश्विक तस्वीर, NDA सांसदों से बोले PM मोदी; धैर्य ही बना भारत की ताकत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?