Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार ठंड बारिश आंधी का बदलता मिजाज देखने को मिल रहा है। फिलहाल मध्यप्रदेश में 1 फरवरी से लेकर 3 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने के बाद फिर ठंडी हवाएं चलेंगी। वही एमपी के सतना में घना कोहरा और राजगढ़ में सबसे कम तापमान देखने को मिला है। मौसम फिर बदल रहा है। मध्यप्रदेश के लगभग 20 जिलों में कहीं हल्का तो कही घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है फरवरी की शुरुआत बारिश के साथ होगी। ऐसे में बारिश और तेज हवा चलेगी। इस बारिश का असर ग्वालियर चंबल सागर और उज्जैन संभाग में अधिकतर देखने को मिलेगा।
मौसम बदलने का कारण
मौसम के मिजाज बदलने का मुख्य कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। ऐसे में 2 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक यह सिस्टम फिर से सक्रिय होगा जिसकी वजह से इसका असर आपको मध्यप्रदेश पर देखने को मिलेगा। इसके असर के चलते 10 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश के आसार रहने वाले हैं।
बारिश की संभावना
फरवरी महीने की शुरुआत ही बारिश के अलर्ट के साथ हो रही है। जिसके कारण 1 फरवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वही 2 फरवरी को नीमच मंदसौर के साथ ग्वालियर, चंबल और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है। ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, सतना, रीवा समिति कई जिलों में बारिश का अलर्ट 3 फरवरी को जारी किया गया।
कोहरे और बारिश का प्रकोप
मध्यप्रदेश में बारिश और कोहरे के चलते लोगों की परेशानी बढ़ेगी। शनिवार को सुबह के समय ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, सतना, रीवा और सिंगरौली समिति जिलों में घना कोहरा देखने को मिला वही भोपाल और आसपास के इलाकों में सुबह के समय धुंध भी नजर आई है।
फिर लौटेगी एमपी में ठंड
मध्यप्रदेश में ठंड वापस लौटेगी। पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है और तेज ठंडी हवाएं चल रही है जिसकी वजह से इसका असर सीधा एमपी पर पड़ रहा है बारिश गिरने के बाद में फिर एक बार कड़ाके की ठंड वापस लौटेगी।
Read More:- सोना-चांदी की कीमत भाग रही चीते की रफ्तार से, जाने आज के ताजा बाजार भाव





