Weather News:- मध्यप्रदेश में पिछले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि के चलते ठंडक महसूस हो रही थी। ऐसे में मौसम खुलने के बाद गर्मी दस्तक दे रही है। मध्यप्रदेश का मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है। अब ऐसे में मौसम साफ होने की वजह से गर्मी का असर तेज होता नजर आएगा आने वाले समय में संभावना है कि अप्रैल और मई के महीने में ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। तापमान जिस हिसाब से बढ़ता नजर आ रहा है ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ दिनों में गर्मी तेज होगी और लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है।
बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में बदलाव
मौसम पिछले 4 दिनों से बदला बदला नजर आ रहा था। इन दोनों बारिश और ओलावृष्टि के साथ आंधी तूफान का असर देखने को मिला। ऐसे में मौसम में बदलाव हुआ और तापमान में भी गिरावट आई जिसकी वजह से कुछ दिनों से ठंडक महसूस हो रही थी। हालांकि मौसम साफ होते ही तापमान फिर बढ़ने लगा है। तापमान के बढ़ने की वजह से फिर गर्मी महसूस होगी। राजधानी में तापमान लगभग 33 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।
कई शहरों में बड़ा तापमान
मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान बढ़ता नजर आया जिसमें नर्मदापुरम का तापमान 37.7 डिग्री, रायसेन का तापमान 37.6 डिग्री, रतलाम का तापमान 37.2 डिग्री, खरगोन का तापमान 36.02 डिग्री और ग्वालियर का तापमान 35.5 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
फिर मौसम बदलने की संभावना
मध्यप्रदेश में फिर मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर पश्चिमी भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा जिसकी वजह से 26 मार्च से इसका असर मध्यप्रदेश पर नजर आएगा। वर्तमान में दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम सक्रिय होगा और इसका असर पूरे मध्यप्रदेश पर देखने को मिलेगा।
अप्रैल में मई पड़ेगी जोरदार गर्मी
मौसम विभाग की माने तो आने वाले अप्रैल और मई के महीने में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिसकी वजह से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में तापमान लगभग 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है। ऐसे में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग गर्मी की चपेट में रहेगा।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, जाने आज के ताजा बाजार भाव




