Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक गंगाजल को बहुत ही शक्तिशाली और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि गंगाजल से घर में नेगेटिविटी का असर समाप्त होता है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है। गंगाजल का इस्तेमाल अगर आप घर में करते हैं तो यह अत्यंत पवित्र माना जाता है। कहां जाता है की देवी गंगा का स्वरूप मानकर पूजा अर्चना में अगर आप इसका उपयोग करते हैं तो यह बहुत ही शक्तिशाली और सकारात्मक ऊर्जा को घर में लेकर आता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है और तनावपूर्ण जीवन में सुख-शांति आती है मानसिक तनाव दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ते रहता है।
गंगाजल क्यों है महत्वपूर्ण?
गंगाजल को इसीलिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह दिव्य ऊर्जा का माध्यम होता है। इससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और गंगाजल के इस्तेमाल से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। वास्तु दोष दूर होते हैं और परिवार के सदस्यों के बीच आपस में प्रेम भाव बढ़ता है स्वास्थ्य में सुधार आता है और आर्थिक स्थिति सुधरता है इसीलिए गंगाजल को बेहद पवित्र माना जाता है।
गंगाजल के साथ मुख्य द्वार का उपाय
गंगाजल को अगर आप मुख्य द्वार पर छिड़कते हैं तो ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती हैं। इसलिए गंगाजल को हमेशा घर में थोड़ा साफ पानी में मिलाकर छिड़काव कर देना चाहिए ऐसा करने से बुरी शक्तियों घर में प्रवेश नहीं कर पाती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में बढ़ते रहती है।
हल्दी के साथ गंगाजल का छिड़काव
गंगाजल को अगर आप घर में हल्दी के साथ मिलकर छिड़कते हैं तो ऐसा करने से वातावरण सकारात्मक बनता है और सभी रुके हुए कामों में सफलता मिलती है। इतना ही नहीं इसमें परिवार का कलह समाप्त हो जाता है और मान्यता है कि ऐसा सोमवार और शुक्रवार को करने से बहुत ज्यादा गुना लाभ मिलता है।
गंगाजल के कई लाभ
गंगाजल का इस्तेमाल अगर आप करते हैं तो इससे घर में सुख शांति और मानसिक संतुलन सही रहता है, साथ ही नकारात्मक ऊर्जा घर में समाप्त होती है तनाव की स्थिति खत्म होती है और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आता है साथ ही आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। गंगाजल के जरिए देवी देवताओं की कृपा आपको मिलती है।
गंगाजल का इस्तेमाल करते समय बरते यह सावधानी
गंगाजल हमेशा साफ और सम्मानजनक जगह पर ही रखना चाहिए मान्यता है कि गंगाजल को प्लास्टिक की बोतल में लंबे समय तक नहीं रखना चाहिए। गंगाजल को इस्तेमाल करने से पहले इसे श्रद्धा पूर्वक नमन करें साथ ही शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन गंगाजल लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप गंगाजल को पूरी श्रद्धा भाव के साथ घर में छिड़कते हैं तो इसका पूरा लाभ आपको मिलता है।
Read More:- मध्यप्रदेश के मौसम ने अचानक बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट तो कहीं ओलो का अलर्ट





