Vastu Tips:- वास्तु के अनुसार अगर आप भी कर्जे और ईएमआई के बोझ को लेकर आगे बढ़ रहे हैं तो ऐसे में कुछ ऐसे सरल उपाय है जिनके जरिए आप आराम से इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। घर में आपको कुछ बदलाव करने होंगे जिससे कि इसका सीधा प्रभाव धन और कर्ज के साथ आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। इन समस्याओ का समाधान बहुत ही आसान है।
अगर आप घर की दिशाओं और वस्तुओं की स्थिति के साथ ऊर्जा का प्रभाव बदलते हैं तो इन समस्याओं से जल्द ही छुटकारा पाया जा सकता है। इन उपायों से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन का प्रवाह होने लगता है। इसलिए इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
उत्तर दिशा का उपाय
अगर आप घर में उत्तर दिशा को साफ सुथरा और खुला रखते हैं, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा कुबेर की दिशा है। इस दिशा में कभी भी कचरा जूते पुरानी चीज या बंद दरवाजा नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे धन रुक जाता है और कर्ज बढ़ने लगता है। इसीलिए उत्तर दिशा को हमेशा साफ सुथरा रखें और यहां पर पानी का फवारा होना चाहिए एक्वेरियम या नीले रंग का ग्लास रखना चाहिए। इससे घर में धन का प्रवाह बढ़ने लगता है और कर्ज समाप्त होने लगता है पैसों की तंगी दूर हो जाती है। इन उपायों से इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है।
दक्षिण पश्चिम दिशा का उपाय
घर में दक्षिण पश्चिम दिशा स्थिरता और मजबूती की दशा मानी जाती है। इसीलिए इस दिशा में हमेशा भारी फर्नीचर लोहे की अलमारी या भारी समान रखना चाहिए जिससे कि घर में स्थिरता बनी रहे और यह फर्नीचर लाल या पीले रंग का होना चाहिए। इस दिशा में हनुमान जी या शनि देव की फोटो लगाई इससे कर्ज समाप्त होगा और घर में पैसा आने लगेगा। मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा या शनि मंत्र का जाप जरुर करें।
उत्तर पूर्व दिशा का उपाय
उत्तर पूर्व दिशा में धन को आकर्षित करने की शक्ति होती है। यह दिशा जल तत्व की दिशा है। इसीलिए इस दिशा में घर में हमेशा पानी का घड़ा या फिर फव्वारा या छोटा एक्वेरियम रखने चाहिए। इस दिशा में गलती से भी भारी सामान्य कचरा ना रखें रोज सुबह घर में गंगाजल का छिड़काव करें। घर में विष्णु जी की फोटो रखे और छोटा शिवलिंग रखें इससे घर में धन का प्रवाह बना रहेगा और पैसों की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
Read More:- वाहन खाई में गिरने से युवक की हादसे में हुई मौत, देर रात हुआ हादसा





