Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक घर से नेगेटिविटी दूर करने के कुछ सटीक उपाय, दरवाजे पर करना होगा यह काम

वास्तु के मुताबिक घर से नेगेटिविटी दूर करने के कुछ सटीक उपाय, दरवाजे पर करना होगा यह काम

Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक अगर आपके घर पर भी नेगेटिविटी का असर नजर आता है। तब ऐसे में आपको वास्तु शास्त्र का सहारा लेना चाहिए। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर से नेगेटिव दूर हो जाए और घर में सब कुछ शुभ हो तो ऐसे में आपको वास्तु शास्त्र में दिए गए कुछ नियमों का पालन करना होगा जिससे कि नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे आपके घर से खत्म हो जाए और सकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश करने लगे।

इसके लिए आपको कुछ कार्य करने होंगे। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा क्या करना होगा जिससे कि आपके जीवन से नेगेटिविटी बाहर हो जाए और सकारात्मक ऊर्जा आपके घर में आए तो आइए इनके उपाय के बारे में बात करते हैं।

मुख्य द्वार पर करें यह उपाय

पहला उपाय – अगर आप घर के मुख्य द्वार पर वास्तु के मुताबिक कुछ चीनी सिक्के लगा देते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप घर के मुख्य द्वार पर इन सिक्कों को धागे से बांधकर लटका देते हैं तो यह शुभ होगा और कोशिश करें कि धागा लाल रंग का होना चाहिए। सिक्कों को भरकर एक पोटली बना रहे और मुख्य द्वार पर टांग दे ऐसा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है और नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।

दूसरा उपाय – अगर आप घर के मुख्य द्वार पर एक विंड चाइम भी लगा देते हैं तो ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी आती है। अगर आप इसे घर में लगाते हैं तो इससे निकलने वाली मधुर आवाज घर की नेगेटिविटी को दूर करती है और घर में पॉजिटिविटी बनाकर रखती है। इससे माहौल सुकून शांति का बनता है और घर में सुख समृद्धि और शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में लगा तेजी का तड़का, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?